फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taliban lauched a english magazine for muslim women

पाकिस्तानः तालिबान ने निकाली महिलाओं के लिए अंग्रेजी पत्रिका

Fri, 04 Aug 2017 01:49 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 04 Aug 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
Taliban lauched a english magazine for muslim women
Magazine

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख मुल्ला फजलुल्लाह की पत्नी ने कहा है कि लड़कियों और लड़कों की कम उम्र में शादी कर देनी चाहिए ताकि वे रास्ता भटकने से बच सकें।उन्होंने ये बात महिलाओं को जिहाद की ओर आकर्षित करने की कोशिश में तालिबान की ओर से प्रकाशित होने वाले एक प्रचार पत्रिका में कही।

विज्ञापन


तालिबान ने महिलाओं के लिए अंग्रेजी भाषा में मैग्जीन का पहला संस्करण जारी किया है। पत्रिका में मुल्ला फजलुल्लाह की पत्नी के साक्ष्ताकार के अलावा एक छह वर्षीय बच्ची की कहानी भी प्रकाशित की गई है जो जेहादी बनना चाहती है।  सुन्नत-ए-खुला में खुले आम महिलाओं को जिहाद की ओर आने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


इस पत्रिका में एक डॉक्टर महिला ने भी अपनी कहानी बताया है कि उन्होंने किस तरह इस्लाम को अपनाने के बाद पश्चिमी पढ़ाई और जीवन से खुद को अलग कर लिया। तालिबान के प्रमुख मिला फजलुल्लाह की पत्नी ने कहा कि लड़कियों को हथगोले और छोटे हथियार चलाना सीखना चाहिए और उसके उन्हें जिहादी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीके तालिबान पाकिस्तान की ओर से प्रकाशित होने वाले पत्रिका के कवर पर एक लड़की की तस्वीर है जो सिर से पाँव तक ढंकी है। पत्रिका के संपादकीय में कहा गया है 'हम मुसलमान महिलाओं को सलाह दे रहे हैं कि वे जिहाद में अपना योगदान करें।'


पत्रिका में जिहाद में शामिल होने की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए सलाहें भी दी गई हैं। एक और संपादकीय में कहा गया है कि भारत पाकिस्तान पर हमला करना चाहता है।तालिबान पाकिस्तान लगातार उर्दू और अंग्रेजी में जिहादी मैग्जीन प्रकाशित करती रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों को भर्ती कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed