फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India says We are committed to supporting Afghanistan

ट्रंप की अपील पर भारत ने कहा- अफगानिस्तान की मदद के लिए हर समय तैयार

Tue, 22 Aug 2017 02:34 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Tue, 22 Aug 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
India says We are committed to supporting Afghanistan
मोदी और ट्रंप

अफगानिस्तान पर अमेरिका की नई पॉलिसी का भारत ने स्वागत किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की अपील पर मदद का आश्वासन देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति और सुरक्षा के लिए भारत हर तरह की मदद करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

 
अमेरिका की नई पॉलिसी का भारत ने किया स्वागत
डोनाल्ड ट्रंप की अफगान नीति पर बोलते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत, आतंकवादियों को पनाह देने वाले और सीमा पार से सहयोग मुहैया कराए जाने के मुद्दों से निपटने की अमेरिकी राष्ट्रपति की नई पॉलिसी का स्वागत करता है।
विज्ञापन

 
अफगानिस्तान की मदद के लिए प्रतिबद्ध है भारत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपील पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए वहां की सरकार और लोगों की सहायता करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अफगानिस्तान के राजदूत ने क्या कहा ?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान का स्वागत करते हुए अमेरिका में अफगानिस्तान के राजदूत एच मोहिब ने कहा कि आतंकियों के लिए पनाहगार बने पाकिस्तान पर चुप्पी तोड़ने और अफगानिस्तान को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप की नई पॉलिसी का हम स्वागत करते हैं।
 

अफगानिस्तान में ट्रंप ने मांगी भारत की मदद

India says We are committed to supporting Afghanistan
Donald Trump

इससे पहले सोमवार देर रात अफगानिस्तान को लेकर अमेरिका की रणनीति पर बोलते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम इराक वाली गतली को दोहराना नहीं चाहते हैं। इस दौरान ट्रंप ने भारत से अपील करते हुए कहा कि वह अफगानिस्तान मुद्दे पर अमेरिका की मदद करे।
 



अफगानिस्तान के मुद्दे पर भारत से मदद की उम्मीद
सोमवार को देश के नाम संबोधन में अफगानिस्तान पर अमेरिका की रणनीति को लेकर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम भारत के साथ एक गहरी रणनीतिक साझेदारी विकसित करेंगे, लेकिन हम भारत से उम्मीद करते हैं कि वो अफगानिस्तान मुद्दे पर हमारी पहले से ज्यादा मदद करेंगे।

अफगानिस्तान की मदद करने के लिए आगे आए भारत
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार में भारत ने अरबों डॉलर्स की कमाई की है। लेकिन अमेरिका चाहता है कि अफगानिस्तान को लेकर भारत उसकी मदद करने के लिए आगे आए।
 

नहीं दोहराएंगे इराक वाली गलती
अफगानिस्तान मुद्दे पर जोर देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे नेताओं ने इराक को लेकर जो गलती की थी, हम उसे दोहरा नहीं सकते हैं। इस मौके पर ट्रंप ने कहा कि आतंकवादी सिर्फ ठग, अपराधी और लूजर्स हैं।
 

09/11 के हमले का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जल्दबाजी में निकल जाने पर एक वैक्यूम बनेगा जिसे ISIS और अलकायदा तेजी से भरेंगे, जैसा कि 11 सितंबर से पहले हुआ था।

भुगतना होगा आतंक को पनाह देने का अंजाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अफगानिस्तान मुद्दे पर हमारे प्रयासों में मददगार बनकर पाकिस्तान काफी लाभ कमा सकता है। तो वहीं आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रंप ने कहा कि आतंकियों को पनाह देना पाक के लिए काफी नुकसानदेह साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed