फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Resident of Iraqi Kurdistan president targeted in attack in Duhok says Iraqi PM office News In Hindi

Iraq: इराक में कुर्दिस्तानी राष्ट्रपति के घर पर हमला, पीएम अल-सुदानी ने हमले की कड़ी निंदा की; दी सख्त चेतावनी

Sun, 29 Mar 2026 02:18 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 02:18 AM IST
सार

इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के दुहोक निवास पर हुए हमलों ने देश में चिंता बढ़ा दी है। इराक के पीएम अल-सुदानी ने इसे स्पष्ट और आपराधिक करार दिया और बरजानी से फोन पर बात कर समर्थन जताया। उन्होंने कुर्दिस्तान क्षेत्र की सरकार और बरजानी की राष्ट्रीय एकता बढ़ाने वाली भूमिका की सराहना की।

विज्ञापन
Resident of Iraqi Kurdistan president targeted in attack in Duhok says Iraqi PM office News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इराक के दुहोक प्रांत में कुर्दिस्तान क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के निवास पर हुए हमले ने पूरे देश में चिंता की लहर फैला दी है। यह घटना पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच सामने आई। इस हमले की जानकारी इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के कार्यालय ने शनिवार को बयान जारी कर दिया। बयान के अनुसार अल-सुदानी ने बरजानी से फोन पर बात की और घटना के साथ-साथ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय घटनाओं तथा सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने इस हमले को स्पष्ट और आपराधिक हमला करार देते हुए इसे कड़ी निंदा की और कुर्दिस्तान क्षेत्र की सरकार के नेतृत्व के प्रति समर्थन जताया। इसके साथ ही उन्होंने बरजानी की राष्ट्रीय एकता और इराकियों के बीच सामंजस्य बढ़ाने वाली भूमिका की भी सराहना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Qamar Bajwa Passed Away: पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख कमर बाजवा का निधन; बाथरूम में फिसलने से लगी थी चोट
विज्ञापन
विज्ञापन


इराकी पीएम ने दिया संयुक्त टीम बनाने के निर्देश
हमले के बाद इराकी पीएम अल-सुदानी ने निर्देश दिए हैं कि फेडरल सरकार और कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार के सुरक्षा और तकनीकी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाई जाए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस टीम का काम हमले की पूरी जांच करना, दोषियों की पहचान करना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। 

इराकी पीएम ने दी सख्त चेतावनी
इराकी प्रधानमंत्री ने हमले को लेकर सख्त बयान जारी करते हुए कहा कि इराक को अवैध और अस्थिर करने वाले किसी भी तत्व, देशीय, क्षेत्रीय या अंतरराष्ट्रीय को देश में अस्थिरता फैलाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इराक की सुरक्षा, संप्रभुता और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर समन्वित प्रयासों पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें:- US-Iran War: वेंस का दावा- ईरान में ज्यादातर सैन्य लक्ष्य पूरे, जल्द खत्म होगा ऑपरेशन; प. एशिया में तनाव कायम

पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष

गौरतलब है कि यह घटना उस समय आई है जब पश्चिम एशिया का युद्धक्षेत्र दिन-ब-दिन और भयानक होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से क्षेत्र में आग का तूफान है। दूसरी ओर ईरान ने भी खाड़ी देशों मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इस्राइल में भयंकर और सटीक हमला कर चारों तरफ धुंआ-धुंआ कर रखा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 30वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल काबू से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed