{"_id":"61fadb4af7a372727e15c127","slug":"research-report-first-virus-of-infant-age-is-responsible-for-infection-in-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध: जीवन में संक्रमण का जिम्मेदार है शिशु उम्र का पहला वायरस, जोखिम भरा होता है बच्चा पैदा होने के शुरुआती दिनों में स्पर्शोन्मुख वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शोध: जीवन में संक्रमण का जिम्मेदार है शिशु उम्र का पहला वायरस, जोखिम भरा होता है बच्चा पैदा होने के शुरुआती दिनों में स्पर्शोन्मुख वायरल
Thu, 03 Feb 2022 12:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, एडिनबर्ग।
एजेंसी, एडिनबर्ग।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:58 AM IST
सार
अध्ययन के मुताबिक, नवजात शिशुओं की प्रतिरक्षा प्रणाली और माइक्रोबायोम आपस में गुंथे होते हैं जो हमारे शरीर में रहने वाले रोगाणुओं का समुदाय है। ये एक तरह से बच्चे के जोखिम और बाद में संक्रमणों को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां के गर्भ की सुरक्षा छोड़कर जब शिशु दुनिया में आता है तो उसके शरीर को नए वातावरण के साथ तालमेल बिठाने में वक्त लगता है। इसके लिए वह पहले कुछ दिनों या सप्ताहों में संक्रमित होता है जो स्वाभाविक है। लेकिन हाल के शोध में कहा गया है कि शिशु के शुरुआती दिनों या हफ्तों में स्पर्शोन्मुख वायरल संक्रमण जीवन में श्वसन संक्रमण के बढ़ते जोखिम से जुड़ा होता है।
विज्ञापन
शोध जर्नल नेचल माइक्रोबायोलॉजी में छपे अध्ययन के मुताबिक, नवजात शिशुओं की प्रतिरक्षा प्रणाली और माइक्रोबायोम आपस में गुंथे होते हैं जो हमारे शरीर में रहने वाले रोगाणुओं का समुदाय है। ये एक तरह से बच्चे के जोखिम और बाद में संक्रमणों को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने कहा, वायरस के शुरुआती संक्रमणों की रोकथाम की जा सकती है। लेकिन इसके लिए खासकर डिजाइन ब्रोबायोटिक्स के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करना जरूरी होता है। ये वैश्विक स्तर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों की 15 फीसदी मौतों के लिए जिम्मेदार है। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 114 बच्चों में यह शोध किया है।
विज्ञापन