{"_id":"5d8805268ebc3e0148603877","slug":"research-changes-in-the-structure-of-dengue-virus-reduce-the-effect-of-vaccine-and-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू वायरस की संरचना में बदलाव से वैक्सीन और इलाज का कम हो रहा असर- शोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डेंगू वायरस की संरचना में बदलाव से वैक्सीन और इलाज का कम हो रहा असर- शोध
Mon, 23 Sep 2019 05:05 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 23 Sep 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : फाइल फोटो
डेंगू वायरस की संरचना में लगातार बदलाव से इस पर वैक्सीन और इलाज का असर कम होता जा रहा है। इसका खुलासा एक अमेरिकी जर्नल प्लोस पैथोजेंस में प्रकाशित शोध से हुआ है। हर साल दुनियाभर में मच्छर के काटने से होने वाला जानलेवा डेंगू करीब 40 करोड़ लोगों को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, वायरस का एक प्रकार डेनवी2 29 डिग्री तापमान पर लगातार गोलाकार आकार में बढ़ता रहता है। जिससे डेंगू वायरस में खास किस्म का बदलाव आ जाता है जो 37 डिग्री तापमान पर भी इंसानों पर अपना खासा असर दिखाता है।
विज्ञापन
इस बदलाव से यह इंसान की प्रतिरोधी क्षमता को बेअसर कर देता है। इसके चलते वैक्सीन और इलाज का डेंगू वायरस पर असर कम होता जा रहा है। इस शोध में टेक्सास मेडिकल शाखा के प्रोफेसर पेई-यांग शी भी शामिल थे। शोधकर्ताओं ने चेताते हुए कहा कि इस संरचनात्मक बदलावों के चलते इस वायरस के खिलाफ वैक्सीन और इलाज निष्प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन