रिपब्लिकन सीनेटर ने कमला हैरिस के नाम का उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपब्लिकन सीनेटर डेविड परड्यू जॉर्जिया में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए आयोजित एक रैली में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का मजाक उड़ाते दिखाई दिए। डेविड ने रैली के दौरान कई बार उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस गलत तरीके से नाम लिया।
सोशल मीडिया पर डेविड परड्यू की वीडियो काफी वायरल हैं, जिसमें वो कमला हैरिस का नाम गलत तरीके से लेते दिखाई दे रहे हैं और एक बार नहीं, कई बार वो ऐसा कर रहे हैं। परड्यू ने हैरिस के लिए कहा ‘‘काह-मह-ला? कमला- मला-मला? पता नहीं क्या है’’। उनके यह कहते ही दर्शक हंसने लगे।
David Perdue is just gross.
He mispronounced @KamalaHarris' name just now warming up the stage for @realDonaldTrump to score race-baiting, cheap political cheers. pic.twitter.com/kiLmn8682Aविज्ञापन विज्ञापन— Miryam Lipper (@MiryamLipper) October 16, 2020
कमला हैरिस, कैलीफॉर्निया से अमेरिकी सीनेटर हैं और भारतीय और जमाइका अप्रवासी माता-पिता की बेटी हैं। राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से खड़े हुए उम्मीदवार जो बिडेन ने उप राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को चुना। कमला पहली अश्वेत महिला और पहली एशियाई-अमेरिकी उम्मीदवार हैं, जिन्हें यह पद मिला है।
इस वीडियो पर परड्यू के खिलाफ लड़ रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के जोन ओसॉफ ने कहा कि परड्यू कभी किसी गोरे या पुरुष सीनेटर का मजाक नहीं उड़ाया होगा। इस पर परड्यू के प्रवक्ता जॉन बुर्क का कहना है कि परड्यू किसी को निराश नहीं करना चाहते थे, वो सच में कमला का नाम नहीं ले पा रहे थे।