{"_id":"611074148ebc3e75932121ab","slug":"report-pm-boris-johnson-threatens-to-demote-rishi-sunak-over-leaked-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: पीएम बोरिस जॉनसन ने लीक हुई चिट्ठी पर ऋषि सनक को पदावनत करने की धमकी दी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रिपोर्ट: पीएम बोरिस जॉनसन ने लीक हुई चिट्ठी पर ऋषि सनक को पदावनत करने की धमकी दी
Mon, 09 Aug 2021 05:47 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 09 Aug 2021 05:47 AM IST
सार
- मंत्री ऋषि सुनक ने पत्र में अंतरराष्ट्रीय कोविड-19 यात्रा नियमों में ढील देने का किया था अनुरोध
- मंत्री का कहना था कि ये पाबंदियां अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचा रही हैं
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन वित्त मंत्री ऋषि सुनक द्वारा उनको लिखे गए एक पत्र के मीडिया में लीक होने से उनसे खासे नाराज हो गए थे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसकी वजह से गुस्से में जॉनसन ने सुनक को पदावनत करने की धमकी तक दे दी थी।
विज्ञापन
ऋषि सुनक ने पत्र में अंतरराष्ट्रीय कोविड-19 यात्रा नियमों में ढील देने का किया था अनुरोध
पत्र को लेकर दावा किया गया है कि सुनक ने निर्धारित समीक्षा से पहले अंतरराष्ट्रीय कोविड-19 यात्रा नियमों में ढील देने का दबाव डालने के लिए उन्हें यह पत्र लिखा था। इससे पहले मीडिया में खबर आई थी कि भारतीय मूल के वित्त मंत्री ने अपने बॉस को पत्र लिखा था और उनसे कोरोना को लेकर लागू पाबंदियों में काफी ढील देने का अनुरोध किया था। मंत्री का कहना था कि ये पाबंदियां अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन
पिछले रविवार को इस पत्र के आधार पर खबर देने वाले संडे टाईम्स के अनुसार बताया जाता है कि जॉनसन बहुत नाराज हो गए और उन्होंने यहां तक कह डाला कि सुनक को पदावनत करके वित्त मंत्रालय से स्वास्थ्य मंत्रालय भेजा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नाराजगी की वजह यह थी कि जॉनसन को जब तक इस पत्र के बारे में पता चला, तब तक उसका ब्योरा मीडिया में सामने आ चुका था।
विज्ञापन
एक बैठक का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा कि जॉनसन ने तब लगभग एक दर्जन अधिकारियों की उपस्थिति में कहा कि वह एक बदलाव के बारे में सोच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, शायद इस बार हम ऋषि को अगले स्वास्थ्य मंत्री के रूप में देखें।
वह वहां बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। चांसलर को मंत्रिमंडल में अगले फेरदबल में पदावनत किया जा सकता है। हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट ने निजी बातचीत के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है लेकिन ऋषि के करीबियों ने कहा कि वह कोविड से प्रभावित ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।