{"_id":"66efa7b0334b5a8df7092c0e","slug":"report-claimed-at-least-19-killed-as-methane-leak-causes-explosion-at-eastern-iran-coal-mine-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: ईरान की कोयला खदान में मीथेन रिसाव के कारण हुआ विस्फोट, 50 से ज्यादा की मौत, 20 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: ईरान की कोयला खदान में मीथेन रिसाव के कारण हुआ विस्फोट, 50 से ज्यादा की मौत, 20 घायल
Sun, 22 Sep 2024 10:44 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 22 Sep 2024 10:44 AM IST
सार
राजधानी तेहरान से लगभग 540 किलोमीटर (335 मील) दक्षिण-पूर्व में तबास में स्थित एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ है।
विज्ञापन
ईरान की खदान में विस्फोट
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी ईरान में कोयले की एक खदान में शनिवार देर रात विस्फोट हो गया। इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि मीथेन रिसाव के कारण यह धमाका हुआ। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने जानकारी दी कि राजधानी तेहरान से लगभग 540 किलोमीटर (335 मील) दक्षिण-पूर्व में तबास में स्थित एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ। जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने आपात कर्मचारियों को इलाके में भेजा।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मदनजू कंपनी द्वारा संचालित खदान के दो ब्लॉकों, बी और सी, में मीथेन गैस के कारण विस्फोट हुआ। दक्षिण खोरासान प्रांत के गवर्नर अली अकबर रहीमी ने बताया कि देश को 76 प्रतिशत कोयला इसी क्षेत्र से मिलता है और मदनजू कंपनी सहित करीब 8 से 10 बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक बी में बचाव अभियान पूरा हो चुका है। ब्लॉक सी में बचाव अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में अभियान पूरा होने में करीब 3-4 घंटे लगेंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, मीथेन रिसाव के कारण हुए धमाके के समय वहां करीब 70 लोग काम कर रहे थे। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन