फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report claimed At least 50 killed as methane leak causes explosion at eastern Iran coal mine

Iran: ईरान की कोयला खदान में मीथेन रिसाव के कारण हुआ विस्फोट, 50 से ज्यादा की मौत, 20 घायल

Sun, 22 Sep 2024 10:44 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 22 Sep 2024 10:44 AM IST
सार

राजधानी तेहरान से लगभग 540 किलोमीटर (335 मील) दक्षिण-पूर्व में तबास में स्थित एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ है। 

विज्ञापन
Report claimed At least 50 killed as methane leak causes explosion at eastern Iran coal mine
ईरान की खदान में विस्फोट - फोटो : istock

विस्तार

पूर्वी ईरान में कोयले की एक खदान में शनिवार देर रात विस्फोट हो गया। इसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि मीथेन रिसाव के कारण यह धमाका हुआ।  ईरान के सरकारी टेलीविजन ने जानकारी दी कि राजधानी तेहरान से लगभग 540 किलोमीटर (335 मील) दक्षिण-पूर्व में तबास में स्थित एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ। जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने आपात कर्मचारियों को इलाके में भेजा। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि मदनजू कंपनी द्वारा संचालित खदान के दो ब्लॉकों, बी और सी, में मीथेन गैस के कारण विस्फोट हुआ। दक्षिण खोरासान प्रांत के गवर्नर अली अकबर रहीमी ने बताया कि देश को 76 प्रतिशत कोयला इसी क्षेत्र से मिलता है और मदनजू कंपनी सहित करीब 8 से 10 बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक बी में बचाव अभियान पूरा हो चुका है। ब्लॉक सी में बचाव अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में अभियान पूरा होने में करीब 3-4 घंटे लगेंगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मीथेन रिसाव के कारण हुए धमाके के समय वहां करीब 70 लोग काम कर रहे थे। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed