{"_id":"603cfb481b203d363c231e1c","slug":"report-america-wasted-billions-of-dollars-on-vehicles-and-buildings-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: अमेरिका ने अफगानिस्तान में गाड़ियों और इमारतों पर पानी की तरह बहा दिए अरबों डॉलर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रिपोर्ट: अमेरिका ने अफगानिस्तान में गाड़ियों और इमारतों पर पानी की तरह बहा दिए अरबों डॉलर
Mon, 01 Mar 2021 08:11 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 01 Mar 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
स्पेशल इंस्पेक्टर जनरल फॉर अफगानिस्तान रीकंस्ट्रक्शन या एसआइजीएआर की तरफ से एक समीक्षा की गई है, जिसके अनुसार अमेरिका ने अफगानिस्तान में इमारतों व वाहनों पर अरबों डॉलर बर्बाद कर दिए।
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार के निगरानीकर्ता द्वारा सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में ऐसी इमारतों और गाड़ियों पर अरबों डॉलर की रकम खर्च की जो या तो खाली पड़ी थीं या बर्बाद थीं।
विज्ञापन
जानकरी मिली है कि अमेरिका में साल 2008 से इमारतों और गाड़ियों पर खर्च की गई 7.8 अरब डॉलर की रकम की समीक्षा की गई। अफगानिस्तान में लंबे संघर्ष के दौरान अमेरिकी करदाताओं की खर्च हुई रकम पर नजर रखने वाले अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए विशेष महानिरीक्षक (एसआईजीएआर) ने कहा कि सिर्फ 34.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य की इमारतों और गाड़ियों को ही अच्छी स्थिति में कायम रखा गया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया कि इमारतों और वाहनों के लिए निर्धारित 7.8 अरब डॉलर में से सिर्फ 1.2 अरब डॉलर की रकम ही उक्त मकसद के लिए इस्तेमाल की गई। विशेष महानिरीक्षक जॉन एफ सोपको ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘तथ्य यह है कि बहुत सी संपदा इस्तेमाल नहीं हुईं, खराब हो गईं या परित्यक्त की गईं जो उन एजेंसियों के लिए बड़ी चिंता का विषय होना चाहिए जो इनके लिए रकम जारी करती हैं।’
एक पत्रिका के विश्लेषक ने कहा कि एसआईजीएआर की रिपोर्ट चौंकाने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि तालिबान के हमले, भ्रष्टाचार और निहितार्थों के बारे में सोचे बिना समस्या की तरफ रूपये देना आर्थिक नुकसान के कारणों में शामिल है।