फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   remove visa barriers for education business from India

अमेरिका : भारत से शिक्षा व्यापार के लिए दूर करें वीजा बाधाएं

Fri, 16 Apr 2021 01:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 01:02 AM IST
सार

  • शीर्ष अमेरिकी व्यापार पैरोकारी समूह ने कहा, अमेरिका में वैश्विक छात्रों का दूसरा बड़ा स्रोत है भारत

विज्ञापन
remove visa barriers for education business from India
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिका के एक शीर्ष व्यापार पैरोकारी समूह ने कहा है कि यदि वाशिंगटन छात्रों की मुक्त आवाजाही के लिए वीजा और प्रवेश प्रतिबंध जैसी बाधाओं को खत्म कर दे, तो दोनों देशों के बीच शिक्षा सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में भारी तेजी आ सकती है।

विज्ञापन


भारत-अमेरिकी रणनीतिक एवं साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय शिक्षा आदान-प्रदान, 2020 मुक्त द्वार रिपोर्ट’ के मुताबिक 2019-20 के शैक्षणिक वर्ष के दौरान अमेरिका में वैश्विक छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत भारत रह चुका है।
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय छात्रों की संख्या में चार फीसदी की गिरावट हुई, लेकिन 1,93,124 छात्रों के साथ अमेरिका में उच्च शिक्षा पा रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारत की हिस्सेदारी 18 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रिपोर्ट हाल में अमेरिकी गृह मंत्रालय के शिक्षा एवं संस्कृति मामलों और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान के ब्यूरो ने जारी की थी। यूएसआईएसपीएफ ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के लिहाज से उच्च शिक्षा खंड में अपार संभावनाएं हैं और जो दोनों देशों की आर्थिक वृद्धि के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed