{"_id":"611b3818c86166719a458447","slug":"relief-for-afghans-india-has-changed-the-rules-will-get-e-emergency-visa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: अफगान नागरिकों को आपातकालीन वीजा देगा भारत, दिक्कत दूर करने के लिए खोला नया रास्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राहत: अफगान नागरिकों को आपातकालीन वीजा देगा भारत, दिक्कत दूर करने के लिए खोला नया रास्ता
Tue, 17 Aug 2021 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:46 AM IST
सार
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान के वर्तमान हालातों को देखते हुए वीजा नियमों समीक्षा की गई। वीजा की नई श्रेणी इलेक्ट्रॉनिक वीजा होगी, भारत में जल्द से जल्द प्रवेश के लिए ई-आपातकालीन वीजा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Taliban
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में बिगड़ते हालातों को देखते हुए भारत ने वीजा नियमों में ढील दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को वीजा की नई श्रेणी की घोषणा की, जिससे अफगानिस्तान से भारत आने के इच्छुक लोगों के आवेदनों का जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के दो दिन बाद यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान से भारत आने के लिए ई-आपातकालीन वीजा
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान के वर्तमान हालातों को देखते हुए वीजा नियमों समीक्षा की गई। इसके बाद अफगानिस्तान के लिए नया रास्ता खोला गया है। नए रास्ते के तहत अफगानिस्तान से भारत आने के इच्छुक लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वीजा दिया जाएगा। जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करने के लिए इसे ई-आपातकालीन वीजा नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विमान से गिरकर तीन की हो गई थी मौत
तालिबान के डर से सोमवार को हजारों अफगानी काबुल एयरपोर्ट पहुंच गए थे। देश छोड़कर दूसरी जगह जाने की जल्दी में कुछ नागरिक सेना के जेट पर सवार हो गए, जिसमें से तीन की गिरकर मौत हो गई थी। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान में भगदड़ के कारण करीब सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एक सप्ताह में बिगड़े हालात
अफगानिस्तान में यह स्थिति तब सामने आयी है, जब तालिबान ने पश्चिमी संस्कृति के समर्थन वाली सरकार को हटा कर एक सप्ताह के अंदर ही काबुल पर कब्जा जमा लिया। हालांकि, तालिबान के कब्जा जमाने के बाद कोई बड़ी घटना सामने नहीं आयी है। लेकिन, शस्त्रागार को लूटने व जेलों को खाली कराने के बाद कई अफगानी नागरिक डरे हुए हैं और अपने घरों में कैद हैं।