{"_id":"5e1a45b88ebc3e8820439233","slug":"relationships-cannot-be-restored-with-birthday-greetings","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरियाः डोनाल्ड ट्रंप की जन्मदिन की बधाइयों से बहाल नहीं हो सकते रिश्ते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरियाः डोनाल्ड ट्रंप की जन्मदिन की बधाइयों से बहाल नहीं हो सकते रिश्ते
Sun, 12 Jan 2020 03:31 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Jan 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के सलाहकार किम के ग्वान ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ वार्ता तभी शुरू होगी जब वाशिंगटन पूरी तरह से प्योंगयांग की मांगों को पूरा करेगा। बता दें कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिली हैं।
विज्ञापन
इस पर ग्वान ने कहा, व्यक्तिगत तौर पर किम ट्रंप को पसंद करते हैं लेकिन देश को अपने व्यक्तिगत आधार पर नहीं चला सकते।रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वान ने कहा कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु सुविधाओं को पूरी तरह बंद नहीं करेगा।
विज्ञापन
दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि देश के लिए किसी तरह का फैसला भावुक होकर लिया जाए।
ग्वान ने कहा, उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच वार्ता की शुरुआत तभी संभव हो सकती है जब पहले उठाए गए मुद्दों पर पूरी तरह से सहमति प्रदान की जाए, लेकिन हम जानते हैं कि न तो अमेरिका इसके लिए तैयार होगा और न वह ऐसा करने में सक्षम होगा।
विज्ञापन