{"_id":"6053a47e2103fa4b966dad83","slug":"relationship-will-be-more-strong-after-visit-us-defense-minister-austin-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्टिन का दिल्ली दौरा : भारत और अमेरिका के बीच और मजबूत होंगे रिश्ते","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्टिन का दिल्ली दौरा : भारत और अमेरिका के बीच और मजबूत होंगे रिश्ते
Fri, 19 Mar 2021 07:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:06 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन
- फोटो : twitter.com/SecDef
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के शीर्ष रक्षा विशेषज्ञ ने कहा है कि देश के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन का भारत दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत-अमेरिकी रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं जो वैश्विक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन अपनी विदेश यात्रा पर 19 से 21 मार्च तक नई दिल्ली आने वाले हैं जहां वे भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलेंगे।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) में एयरोस्पेस और वरिष्ठ सलाहकार विक्रम सिंह ने बताया कि यह दौरा दोनों देशों के बीच सुरक्षा साझेदारी के महत्व के संकेत दे रहा है।
विज्ञापन
ओबामा प्रशासन में पेंटागन और विदेश मंत्रालय में काम कर चुके विक्रम सिंह ने कहा कि अमेरिका निश्चित ही भारत के साथ रिश्ते और अधिक ऊंचाई पर ले जाना चाहता है और ऑस्टिन का दौरान इस कड़ी में अहम भूमिका अदा करेगा। बता दें कि ऑस्टिन अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आ रहे हैं।
भारत दौरे पर एस-400 मुद्दा उठाने का अनुरोध
शीर्ष अमेरिकी सीनेटर और सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष रॉबर्ट मेनेंडेज ने रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन से भारत दौरे पर रूसी एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीद और मानवाधिकार के मुद्दे पर चर्चा का अनुरोध किया है।
उन्होंने एक पत्र में ऑस्टिन को लिखा कि 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-अमेरिकी साझेदारी के अलावा लोकतांत्रिक मूल्य व मानवाधिकारों को बरकरार रखने का अनुरोध भी शामिल है। रॉबर्ट ने कहा, मैं जानता हूं कि भारत हमारी व्यापार संधि का हिस्सा नहीं है लेकिन यदि भारत एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदता है तो यह अमेरिकी कानून के तहत प्रतिबंध के दायरे में आता है।