फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Relation between Human and it's  faithful dog is 11500 years old, know what the result of research

इंसान का उसके वफादार दोस्त कुत्ते से 11,500 साल पुराना है रिश्ता, जानें क्या कहती है रिसर्च

Wed, 16 Jan 2019 04:09 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 16 Jan 2019 04:09 PM IST
सार

  • डेनमार्क में दो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया रिसर्च
  • 14000 साल पहले मानव ने कुत्ता पालना शुरू किया था
  • कुत्ते की सूंघने और शिकार करने की क्षमता को पहचाना
  • नवपाषाण युग की शुरुआत से ही साथ थे इंसान और कुत्ते

विज्ञापन
Relation between Human and it's  faithful dog is 11500 years old, know what the result of research
इंसान और कुत्ते का रिश्ता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

विस्तार

कहा जाता है कि इंसान की जान जब खतरे में पड़ती है तो उसका वफादार कुत्ता उसे बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है। इंसान का अपने सबसे वफादार दोस्त कुत्ते से रिश्ता हजारों साल पुराना है। इस संबंध में डेनमार्क में हुए एक रिसर्च का परिणाम जान आप भी चौंक जाएंगे। 

विज्ञापन


इस अध्ययन के अनुसार इंसान ने तकरीबन 11,500 साल पहले ही कुत्तों के साथ रहना शुरू कर दिया था। यही नहीं, कुत्ते की सूंघने की जबरदस्त क्षमता को पहचान कर उसके साथ शिकार करना भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


डेनमार्क में यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने बताया कि मनुष्य ने उत्तर पूर्व जॉर्डन में 14,000 साल पहले कुत्ते पालना शुरू किया था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा दुर्घटनावश हुआ या किसी खास उद्देश्य से।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्नल ऑफ एंथ्रोपोलॉजिकल आर्कियोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन से पता चलता है कि मनुष्य बहुत पहले ही कुत्तों की सूंघने और शिकार करने की क्षमताओं को पहचान गया था।

एक साथ शिकार करना पसंद करते थे इंसान और कुत्ते

उत्तर-पूर्व जॉर्डन में 11,500 साल पुरानी शुबायका 6 बस्ती से मिली पशुओं की हड्डियों पर किए गए रिसर्च से यह पता चलता है कि इस क्षेत्र में कुत्ते ना केवल नवपाषाण युग की शुरुआत से मौजूद थे, बल्कि इंसान और कुत्ते एक साथ पशुओं का शिकार करना पसंद करते थे।



कोपेनहेगन विश्वविद्यालय की लीजा यीयोमन्स ने कहा कि कुत्ते वीराने में रहने के बजाय मनुष्यों के साथ रहना पसंद करते थे। उन्होंने कहा कि कुत्तों को बस्ती से अलग-थलग नहीं रखा जाता था। वह दैनिक जीवन से जुड़े हुए थे और वे बस्ती के आसपास ही घूमते थे। कुत्ते इंसान के खाने के बाद छोड़ी गई हड्डियों को खाते थे और जहां-तहां गंदगी फैला देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed