फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   refugees on the border of Mexico decreased due to strict immigration policyof Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आव्रजन नीति के चलते मेक्सिको की सीमा पर घटी शरणार्थियों की संख्या

Fri, 14 Feb 2020 02:50 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Feb 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
refugees on the border of Mexico decreased due to strict immigration policyof Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आव्रजन नीति के चलते अमेरिका और मेक्सिको सीमा पर प्रवासियों की संख्या बड़ी तेजी से घटी है। मई 2019 के मुकाबले जनवरी 2020 की अवधि में यह कमी 74.5 फीसदी रिकॉर्ड की गई। यानी मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने से पहले शरणार्थियों पर रोक लगाने की सख्त नीति और बयानबाजी के चलते लोगों ने डर के चलते आवाजाही कम कर दी है।

विज्ञापन


शरणार्थियों पर रोक लगाने के लिए हुए द्विपक्षीय समझौते के क्रम में मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड ने देश की दक्षिणी सीमा पर घटती प्रवासियों की संख्या पर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘इस नीति का मकसद उन लोगों को रोकना है जो अवैध तरीके से पलायन करना चाहते हैं क्योंकि इससे वे खतरे में पड़ सकते हैं।’ 
विज्ञापन


बता दें कि बेहतर जिंदगी की तलाश में मेक्सिको से अमेरिका आ रहे ऑस्कर अलबर्टो अपनी टी शर्ट में बेटी को फंसाकर रियो ग्रांड नदी पार करते वक्त उसमें डूब गए थे। जनवरी में सीमा पार करने वाले प्रवासियों की संख्या 36,679 रही, जो मई 2019 की तुलना में काफी कम थी। मई 2019 में ऐसे 1,44,116 मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंडात्मक टैरिफ की दी थी चेतावनी

मई 2019 में सीमा पार करने वाले प्रवासियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद अमेरिका ने मेक्सिको को सख्त नियंत्रण की सलाह देने के साथ चेताया गया कि यदि इस पर नियंत्रण में वह नाकाम रहा तो उसके निर्यात पर दंडात्मक टैरिफ लगाए जाएंगे। इसके कारण मेक्सिको को लैटिन अमेरिकी देशों के साथ सीमा पार सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed