फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rebuilding war-wracked Gaza Will Cost An Estimated $30-40 Billion: UN Agency

UN: गाजा के पुनर्निर्माण में आएगी करीब 30 से 40 अरब डॉलर की लागत, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी का दावा

Fri, 03 May 2024 04:39 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अम्मान Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 May 2024 04:39 AM IST
सार

UN: संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव अब्दुल्ला अल-दरदारी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का शुरुआती अनुमान है कि गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए लागत 30 से 40 अरब डॉलर को पार कर सकती है।

विज्ञापन
Rebuilding war-wracked Gaza Will Cost An Estimated $30-40 Billion: UN Agency
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि युद्ध से तबाह गाजा को फिर से खड़ा करने में अनुमानित 30 से 40 अरब डॉलर की लागत आएगी। एजेंसी ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार होगा जब इतने बड़े पैमाने पर कोशिश होगी। 

विज्ञापन


यूएन के सहायक महासचिव अब्दुल्ला अल-दरदारी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम का शुरुआती अनुमान है कि गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए लागत 30 से 40 अरब डॉलर को पार कर सकती है। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, विनाश का पैमाना बहुत बड़ा और अभूतपूर्व है। यह एक ऐसा मिशन है जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से वैश्विक समुदाय ने नहीं निपटाया है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अगर गाजा का पुनर्निर्माण सामान्य प्रक्रिया के जरिए किया जाता है, तो इसमें दशकों लग सकते हैं और फलस्तीन लोगों के पास दशकों तक इंतजार करने की सुविधा नहीं है। इस लिए यह जरूरी है कि हम लोगों का घर फिर से बसाने और स्वास्थ्य, शिक्षा के मामले में आर्थिक, सामाजिक रूप से उनके जीवन को सामान्य करने के लिए शीघ्रता से काम करें। उन्होंने कहा, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसे शत्रुता खत्म होने के बाद पहले तीन वर्षों के भीतर हासिल किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अनुमान लगाया कि बमबारी और विस्फटों से कुल 37 मिलियन टन मलबा होगा। अल-दरदारी ने कहा, हम एक विशाल आंकड़े के बारे में बात कर रहे हैं। यह आंकड़ा हर दिन बड़ रहा है। ताजा आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि यह पहले से ही 40 मिलियन टन के करीब पहुंच रहा है। उन्होंने कहा, सभी आवासीय भवनों का 72 फीसदी पूरी तरह से या आंशिक रूप से नष्ट हो गया है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed