{"_id":"5fef61918ebc3e40a2104e5a","slug":"rebels-kill-25-people-in-east-congo-and-some-beheaded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगो में विद्रोहियों का कहर, 25 लोगों के सिर कलम कर की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कांगो में विद्रोहियों का कहर, 25 लोगों के सिर कलम कर की हत्या
Fri, 01 Jan 2021 11:23 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
कांगो
- फोटो : Social Media
कांगो के पूर्वी बेनी क्षेत्र में नववर्ष की पूर्व संध्या पर विद्रोहियों ने हमला कर कम से कम 25 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बेनी क्षेत्र में गवर्नर के प्रतिनिधि सबिति निजामोजा ने बताया कि तिंगवे गांव में किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे उसी दौरान अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (एडीएफ) के विद्रोहियों ने यह हमला किया। स्थानीय नागरिक संस्था के प्रतिनिधि ब्रावो मुहिंदो ने 25 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और कहा कि कई लोगों के सिर कलम कर दिए गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ शव झाड़ियों से बरामद किए। कुछ लोगों को अगवा भी किया गया। एडीएफ के हमले की आशंका के चलते बेनी और आसपास के गांवों के निवासी सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस्लामिक स्टेट समूह ने दावा किया है कि कुछ हमलों में एडीएफ के लड़ाकों की भूमिका थी।
विज्ञापन
कांगो की सेना ने पिछले साल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था और उसके बाद से कई विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो में शरण ली थी और अपनी गतिविधियों को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन