फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   reading writing habits reduce dementia risk 40 percent Alzheimer brain health study rush university

स्वास्थ्य: पढ़ने-लिखने से भूलने की बीमारी का खतरा 40 फीसदी कम, शोध में बड़ा खुलासा

Sat, 14 Feb 2026 04:39 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला, नई दिल्ली/शिकागो।
अमर उजाला, नई दिल्ली/शिकागो। Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 14 Feb 2026 04:39 AM IST
सार

वैज्ञानिकों ने कहा कि हालांकि, यह अध्ययन पूरी तरह से कारण-प्रभाव साबित नहीं करता, लेकिन इसे एक बड़ी उम्मीद माना जा रहा है। साल 2050 तक दुनिया भर में डिमेंशिया के मरीजों की संख्या 15 करोड़ पार होने का अनुमान है, ऐसे में पढ़ना-लिखना एक सरल और प्रभावी बचाव का रास्ता हो सकता है।

विज्ञापन
reading writing habits reduce dementia risk 40 percent Alzheimer brain health study rush university
पढ़ने लिखने की आदत से भूलने की बीमारी का खतरा 40 फीसदी तक कम - फोटो : AI

विस्तार

पढ़ने लिखने की आदत से भूलने की बीमारी का खतरा 40 फीसदी तक कम रहता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अकसर बुढ़ापे में याद्दाश्त खोने और मानसिक कमजोरी (डिमेंशिया) के बढ़ते खतरे देखे गए हैं। लेकिन हालिया शोध से पता चलता है कि जीवनभर पढ़ने, लिखने और नई भाषाएं सीखने जैसी बौद्धिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले लोगों में डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है। यह शोध बताता है कि हम अपने दिमाग को जितना व्यस्त रखेंगे, अल्जाइमर जैसी बीमारियों को उतना ही पीछे धकेल पाएंगे।
विज्ञापन


शिकागो की रश यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की शोधकर्ता एंड्रिया जमिट के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन में पाया गया कि मानसिक स्वास्थ्य केवल बुढ़ापे की आदतों पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह जीवनभर के बौद्धिक परिवेश से प्रभावित होता है। शोधकर्ताओं ने लगभग 1,939 बुजुर्गों पर आठ साल तक नजर रखी। इनकी औसत आयु 80 वर्ष के करीब थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026: विश्व के 20 शीर्ष नेता करेंगे शिरकत, पीएम मोदी ने दिया इन दिग्गजों को आमंत्रण
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक गिरावट में देरी
सक्रिय लोगों में मानसिक कमजोरी आने की उम्र में करीब सात साल का अंतर देखा गया। डॉ. जमिट ने कहा कि सीखने की ललक पैदा करने वाले कार्यक्रम जैसे लाइब्रेरी तक पहुंच और शुरुआती शिक्षा कार्यक्रम, डिमेंशिया के मामलों को कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। शोध में यह भी पाया गया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई, उनके शव परीक्षण में भी उच्च बौद्धिक स्तर वाले लोगों की सोचने-समझने की क्षमता मरने से पहले तक बेहतर पाई गई।


सक्रियता दूर करती है बीमारी
निष्कर्षों में सामने आया कि जो लोग बचपन से लेकर बुढ़ापे तक किताबों, अखबारों, लाइब्रेरी और भाषा सीखने जैसे कामों से जुड़े रहे, उनमें अल्जाइमर का खतरा उन लोगों की तुलना में 38 फीसदी कम था, जो इन गतिविधियों में कम सक्रिय थे। मानसिक रूप से सक्रिय लोग औसतन 94 वर्ष की आयु में अल्जाइमर का शिकार हुए, जबकि सक्रिय न रहने वालों में यह लक्षण 88 वर्ष में ही दिखने लगे।

ये भी पढ़ें:  Parliament: हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र का पहला चरण, लोकसभा में 26.6 घंटे और राज्यसभा में 58.2 घंटे हुआ काम

भविष्य को लेकर बढ़ी उम्मीदें
वैज्ञानिकों ने कहा कि हालांकि, यह अध्ययन पूरी तरह से कारण-प्रभाव साबित नहीं करता, लेकिन इसे एक बड़ी उम्मीद माना जा रहा है। साल 2050 तक दुनिया भर में डिमेंशिया के मरीजों की संख्या 15 करोड़ पार होने का अनुमान है, ऐसे में पढ़ना-लिखना एक सरल और प्रभावी बचाव का रास्ता हो सकता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed