{"_id":"5d7663188ebc3e93b31a5792","slug":"ravish-kumar-received-raman-magsaysay-award-in-manila","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवीश कुमार को मिला रेमन मैगसेसे पुरस्कार, बोले जरूर कुछ अच्छा किया होगा तभी तो आपने चुना है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रवीश कुमार को मिला रेमन मैगसेसे पुरस्कार, बोले जरूर कुछ अच्छा किया होगा तभी तो आपने चुना है
Mon, 09 Sep 2019 08:40 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 09 Sep 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
रवीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
निजी चैनल में कार्यरत पत्रकार रवीश कुमार को सोमवार को रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रेमन मैगसेसे अवार्ड फाउंडेशन ने कहा कि भारत के सर्वाधिक प्रभावी टीवी पत्रकारों में शुमार रवीश कुमार को यह सम्मान वास्तविक जीवन और सामान्य लोगों की परेशानियों को सामने लाने में दिए योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है।
विज्ञापन
फिलीपींस की राजधानी में आयोजित समारोह में रवीश के अलावा म्यांमार के सेई विन, दक्षिण कोरिया के जोंग-की, फिलीपींस के रायमुंदो पुजांते कायाबायब और थाईलैंड की अंगखाना नीलापजित को यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
रवीश कुमार ने पुरस्कार लेते हुए कहा कि आमतौर पर पुरस्कार के दिन देने वाले और लेने वाले मिलते हैं और फिर दोनों कभी नहीं मिलते हैं। आपके यहां ऐसा नहीं है। आपने इस अहसास से हमें भर दिया है कि जरूर कुछ अच्छा किया होगा तभी आपने चुना है। वर्ना हम सब सामान्य लोग हैं। आपके प्यार ने मुझे पहले से ज्यादा जिम्मेदार और विनम्र बना दिया है।
विज्ञापन