फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ravish Kumar received Raman Magsaysay award in manila

रवीश कुमार को मिला रेमन मैगसेसे पुरस्कार, बोले जरूर कुछ अच्छा किया होगा तभी तो आपने चुना है

Mon, 09 Sep 2019 08:40 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 09 Sep 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
Ravish Kumar received Raman Magsaysay award in manila
रवीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

निजी चैनल में कार्यरत पत्रकार रवीश कुमार को सोमवार को रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रेमन मैगसेसे अवार्ड फाउंडेशन ने कहा कि भारत के सर्वाधिक प्रभावी टीवी पत्रकारों में शुमार रवीश कुमार को यह सम्मान वास्तविक जीवन और सामान्य लोगों की परेशानियों को सामने लाने में दिए योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है।

विज्ञापन


फिलीपींस की राजधानी में आयोजित समारोह में रवीश के अलावा म्यांमार के सेई विन, दक्षिण कोरिया के जोंग-की, फिलीपींस के रायमुंदो पुजांते कायाबायब और थाईलैंड की अंगखाना नीलापजित को यह सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


रवीश कुमार ने पुरस्कार लेते हुए कहा कि आमतौर पर पुरस्कार के दिन देने वाले और लेने वाले मिलते हैं और फिर दोनों कभी नहीं मिलते हैं। आपके यहां ऐसा नहीं है। आपने इस अहसास से हमें भर दिया है कि जरूर कुछ अच्छा किया होगा तभी आपने चुना है। वर्ना हम सब सामान्य लोग हैं। आपके प्यार ने मुझे पहले से ज्यादा जिम्मेदार और विनम्र बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed