{"_id":"6211267a0354c73d7052d940","slug":"ratification-of-mcc-is-nepal-sovereign-decision-united-states-of-america-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने कहा: एमसीसी को मंजूरी देना या न देना नेपाल का संप्रभु फैसला, कुछ राजनीतिक दलों के एतराज पर आया बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने कहा: एमसीसी को मंजूरी देना या न देना नेपाल का संप्रभु फैसला, कुछ राजनीतिक दलों के एतराज पर आया बयान
Sat, 19 Feb 2022 10:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:48 PM IST
सार
नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार देर शाम जारी बयान में कहा कि नेपाल को एक संप्रभु लोकतांत्रिक देश बनाने के लिए एमसीसी की पुष्टि करने या नहीं करने का फैसला नेपाली नेताओं का होगा और यह केवल नेपाल का ही निर्णय होगा।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने सफाई दी है कि मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) को मंजूरी देना नेपाल का संप्रभु फैसला है। नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार देर शाम जारी बयान में कहा कि नेपाल को एक संप्रभु लोकतांत्रिक देश बनाने के लिए एमसीसी की पुष्टि करने या नहीं करने का फैसला नेपाली नेताओं का होगा और यह केवल नेपाल का ही निर्णय होगा। यह बयान नेपाल सरकार में सहयोगी दल और विपक्षी दलों के एतराज के बाद आया है।
विज्ञापन
इन दलों का कहना है कि समझौते में संशोधन होना चाहिए क्योंकि इसके कुछ प्रावधानों से देश की संप्रभुता को खतरा हो सकता है। बयान में कहा गया है कि यह साल नेपाल और अमेरिका के बीच संबंधों का 75वां वर्ष है। इन 75 सालों के दौरान नेपाल ने कई बदलाव देखे हैं। इन बदलावों के दौरान हम नेपाल के साथ खड़े रहे हैं और विकास, आपदा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में सहायता के लिए नेपाल के साथ रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका और नेपाल के बीच 50 करोड़ डॉलर का समझौता 2017 में हुआ था। मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन के तहत अमेरिका यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के विकास के लिए 50 करोड़ डॉलर देने वाला है। बयान में कहा गया है कि एमसीसी अमेरिकी नागरिकों की ओर से नेपाल को तोहफा है।
विज्ञापन
इस समझौते में अमेरिका की ओर से नेपाल में बिजली की अल्ट्रा हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन बनाने का जिक्र है। इसका इस्तेमाल कर नेपाल, भारत को बिजली बेच सकेगा। इसके साथ ही कुछ सड़क परियोजनाओं का भी विकास होना है। इस समझौते में भारत की मंजूरी भी जरूरी है।