{"_id":"5fdd2cc18ebc3e3d92219e5d","slug":"ratan-tata-will-be-honor-global-vision-of-sustainable-business-and-peace-award-on-21st-december-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतन टाटा को मिलेगा ‘ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनबल बिजनेस एंड पीस’ सम्मान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रतन टाटा को मिलेगा ‘ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनबल बिजनेस एंड पीस’ सम्मान
Sat, 19 Dec 2020 03:57 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, येरूशलम
एजेंसी, येरूशलम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 19 Dec 2020 03:57 AM IST
विज्ञापन
टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा को फलस्तीन समेत क्षेत्र में स्थिरता और शांति का समर्थन करने वाले नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जाएगा। टाटा समूह के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा को इस काम के लिए इंडो-इस्राइल चेंबर्स ऑफ कामर्स ने ‘ग्लोबल विजनरी ऑफ सस्टेनबल बिजनेस एंड पीस’ सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रतन टाटा को यह सम्मान दुबई में 21 दिसंबर को फेडरेशन ऑफ इंडो-इस्राइल चैंबर्स ऑफ कामर्स के इंटरनेशनल चैप्टर को लांच किए जाने के मौके पर दिया जाएगा। इस वर्चुअल समारोह में भारत, इस्राइल और यूएई के वरिष्ठ अधिकारी भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
इंडो-इस्राइल चैंबर्स ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रवीव बायरॉन ने कहा, टाटा ने भारत-इस्राइल संबंधों के लिए बहुत कुछ किया है। वह इस सम्मान के पूरे हकदार हैं। बता दें कि 82 वर्षीय उद्योगपति व समाजसेवी रतन टाटा भारत के दो सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन