फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rapid firing at US military base in Afghanistan's capital Kabul, six dead and three injured

काबुल: अमेरिकी सैनिक अड्डे पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, छह लोगों की मौत तीन घायल

Fri, 17 Apr 2020 05:49 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 17 Apr 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Rapid firing at US military base in Afghanistan's capital Kabul, six dead and three injured
kabul (फाइल) - फोटो : AP

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अज्ञात बंदूकधारी ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ताबड़तोड़ गोलीबारी करके छह स्थानीय कर्मियों की हत्या कर दी। इस हमले में तीन अन्य  लोग घायल हुए हैं। पार्वन प्रांत के गवर्नर की प्रवक्ता वाहिदा शाहकर ने इस पूरे मामले पर बताया कि मारे गए और घायल हुए सभी कर्मी अफगानिस्तान के नगारिक हैं। 

विज्ञापन


वाहिदा शाहकर ने कहा कि हमले में मारे गए और घायल हुए लोग बृहस्पतिवार की रात को अपने घरों की ओर जा रहे थे। इस दौरान बगराम सैन्य अड्डे से 500 मीटर दूर एक मोटरसाइकिल सवार शख्स ने उन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। ये सभी यहां सफाई का काम करते थे। शाहकार ने आगे बताया कि बंदूकधारी हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया ।
विज्ञापन


अभी तक इस हमले की किसी भी आतंकवादी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह अफगानिस्तान के उत्तरी इलाकों में काफी सक्रिय हैं। ऐसे में इस हमले के पीछे इनकी भूमिका का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईएस ने नौ अप्रैल को बगराम सैन्य अड्डे पर एक वाहन से पांच रॉकेट दागे जाने की घटना की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, इस हमले में उस समय कोई भी हताहत नहीं हुआ था।


शाहकार ने बताया कि अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी को दोहा में हुए शांति समझौते के तहत, अफगान सरकार और तालिबान ने एक-दूसरे के कैदी रिहा करने शुरू कर दिए हैं।

इस समझौते के मुताबिक अंतर-अफगानिस्तान वार्ता से पहले सरकार को तालिबान के 5000 कैदी रिहा करने है और तालिबान, अफगानिस्तान के 1000 कर्मी रिहा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed