{"_id":"5de4419d8ebc3e548a693541","slug":"rampage-in-brazil-due-to-the-entry-of-miscreants-in-a-program-nine-crushed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील में बदमाशों के घुसने से समारोह में मची भगदड़, नौ की कुचलकर मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील में बदमाशों के घुसने से समारोह में मची भगदड़, नौ की कुचलकर मौत
Mon, 02 Dec 2019 04:11 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 02 Dec 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील में रविवार सुबह नौ लोगों की उस समय भीड़ में कुचलकर मौत हो गई, जब पुलिस से बचकर भाग रहे दो संदिग्ध एक समारोह में घुस गए। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों के हाथों में बंदूकर देखकर समारोह में मौजूद करीब 5 हजार लोगों में भगदड़ मच गई, जिससे दर्जनों लोग कुचले गए।
विज्ञापन
नौ मृतकों के अलावा घटना में सात अन्य लोग गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साओ पाउलो के करीब पारासोपोलिस इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध बंदूकधारियों ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। दोनों संदिग्ध एक समारोह में घुस गए, जहां उन्हें देखकर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन