फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ram mandir 2024: People distributed laddus in America's Times Square, arrangements for live telecast

Ram Mandir: विदेश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूम, अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में बांटे गए लड्डू

Mon, 22 Jan 2024 08:11 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 08:11 AM IST
सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे गए। वहीं अमेरिका में अयोध्या के कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए बिल बोर्ड की संख्याओं को बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
Ram mandir 2024: People distributed laddus in America's Times Square, arrangements for live telecast
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में बांटे गए लड्डू - फोटो : ANI

विस्तार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को महज चंद घण्टे ही बचे हैं। अयोध्या की सड़कें श्रद्धालुओं के 'जय श्री राम' के नारे से गूंज उठी हैं। आज होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया है। अध्यात्मिक गुरु, अभिनेता, राजनेता समेत कई श्रद्धालु अयोध्या में जुट चुके हैं। इसी के साथ ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर के मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अमेरिका, कनाडा, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत कई देशों में लोग सुंदरकाण्ड और रामचरित मानस का पाठ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में बांटे गए लड्डू
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर' के सदस्यों ने रविवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे। संस्था के जुड़े सदस्य प्रेम भंडारी ने कहा कि अमेरिका में भी लोग खासा उत्साहित हैं। धूमधाम से लोग इस दिन को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के लोगों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। हमने कभी नहीं सोचा था कि अपने जीवनकाल में इस दिव्य दिन के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर पूरी तरह से जश्म में डूब चुका है। यह अयोध्या में कम नहीं लग रही है। अमेरिका में प्रवासी भारतीयों ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में प्रार्थना की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वनवास से लौटे राम का फिर होगा स्वागत
अमेरिका में हो रहे कार्यक्रमों को लेकर वहां मौजूद भारतवंशियों में खासा खुशी है। कई लोगों ने कहा कि भगवान राम वनवास के बाद लौट रहे हैं। दुनिया पूरी तरह से राममय हो गई है। विदेश में मौजूद लोगों ने कहा कि यहां के माहौल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हम भारत से दूर नहीं बल्कि अयोध्या में हैं। यह दिन की दिवाली से कम नहीं। अमेरिका के 1100 मंदिरों में सुंदरकाण्ड और रामचरित मानसा का पाठ किया जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से बोस्टन तक, वाशिंगटन डीसी, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो उसी समय होंगे जब भारत में समारोह होगा।


विदेशों में कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को लेकर खास व्यवस्थाएं
अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित कई अमेरिकी राज्यों में बिलबोर्ड बढ़ाए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद की अमेरिकी शाखा के मुताबिक, एरिजोना और मिसौरी राज्य में 15 जनवरी से ही कार्यक्रमों के आयोजन शुरू हो गए थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों में 40 से अधिक बिलबोर्ड लगाए गए है। जिसके जरिए लोग अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इस दौरान रैलियों का आयोजन किया जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed