{"_id":"6038166d8ebc3ee8ea704f24","slug":"rally-in-support-of-myanmar-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार में सेना के समर्थन में रैली, तख्तापलट का विरोध करने वालों पर हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार में सेना के समर्थन में रैली, तख्तापलट का विरोध करने वालों पर हमला
Fri, 26 Feb 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, यंगून।
एजेंसी, यंगून।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में सैन्य शासन का समर्थन कर रहे एक गुट के कुछ लोगों ने देश में सैन्य तख्तापलट का विरोध कर रहे लोगों पर बृहस्पतिवार को हमला किया, इसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
‘एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन’ के सदस्य म्यांमार की सेना से तनाव कम करने के लिए कुछ ढील देने की अपील कर रहे हैं। दस देशों के क्षेत्रीय गुट का मानना है कि टकराव के बजाय सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत किसी सहमति तक पहुंचने के लिए ज्यादा प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों के मुताबिक, हमलावरों और घायल सहायता के लिए पुकार रहे हैं, वहीं पुलिस मूकदर्शक बन कर खड़ी है। तेजी से वायरल हो रहे एक वीडिया में सुले पगोडा जाने वाली एक सड़क के चौराहे पर एक कार्यालय के सामने एक व्यक्ति को चाकू मारा जा रहा है। घायलों की स्थिति के बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
यह घटना उस समय हुई जब सैकड़ों लोगों ने सैन्य तख्तापलट के पक्ष में रैली निकाली। उन्होंने बैनर ले रखे थे जिनमें लिखा था, हम अपनी रक्षा सेवाओं के साथ खड़े हैं, हम स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल के साथ है। ‘स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन काउंसिल’ सैन्य सरकार का आधिकारिक नाम है। गौरतलब है कि सेना ने एक फरवरी को तख्ता पलट कर शासन अपने हाथ में ले लिया था।