UK: 10 डाउनिंग स्ट्रीट में राजनाथ सिंह ने ऋषि सुनक से की मुलाकात, रक्षा-व्यापार सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम सुनक के अलावा ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने भी सिंह की मेजबानी की। सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने कहा कि विदेश सचिव कैमरन से मुलाकात हुई। इस दौरान हमने भारत-ब्रिटेन संबंधों को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने पर विचार-विमर्श किया।
विस्तार
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रधानमंत्री सुनक के साथ हुई बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें रक्षा, व्यापार सहित कई क्षेत्रीय विषय शामिल थे। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बता दें, 22 साल बाद भारत के किसी रक्षा मंत्री ने ब्रिटेन की यात्रा की है।
विदेश मंत्री से मुलाकात पर जताई खुशी
पीएम सुनक के अलावा ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने भी सिंह की मेजबानी की। सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री कैमरन से मुलाकात हुई। इस दौरान हमने भारत-ब्रिटेन संबंधों को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच सहयोग को गहरा करने पर विचार-विमर्श किया।
Insightful deliberations with the UK Foreign Secretary, Mr. David Cameron on boosting India-UK ties and deepening cooperation between both the countries. pic.twitter.com/wTBk7TMwQG
विज्ञापन विज्ञापन— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 10, 2024
यूके-इंडिया के प्रमुखों से की मुलाकात
सुनक-कैमरन से मुलाकात के बाद सिंह ने ब्रिटेन के रक्षा सचिव ग्रांट शॉप्स के साथ एक बैठक की सह अध्यक्षता की। सम्मेलन में यूके रक्षा उद्योह के कई सीईओ, यूके रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल और भारतीय उद्योग परिसंघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान कई प्रमुख रक्षा कंपनियां जैसे- बीएई सिस्टम्स, जीई वर्नोवा, जेम्स फिशर डिफेंस, लियोनार्डो एसपीए, मार्टिन-बेकर एयरक्राफ्ट कंपनी लिमिटेड, एसएएबी यूके, थेल्स यूके, अल्ट्रा-मैरीटाइम रोल्स-रॉयस, एडीएस ग्रुप और एमबीडीए यूके शामिल हुए। सिंह ने इसके बारे में एक्स पर कहा कि रक्षा उद्योग जगत के वरिष्ठों के साथ शानदार बातचीत हुई। भारत सहयोग और सह निर्माण की कल्पना करता है। दोनों देशों की ताकतों का समन्वय कर हम एक साथ महान काम कर सकते हैं।
राजनाथ ने सभा को किया संबोधितHad a wonderful interaction with the industry leaders and CEOs at the UK-India Defence CEO Roundtable in London.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 10, 2024
India envisions an enriching partnership with the UK to cooperate, co-create and co-innovate. By synergizing the strengths of both the countries, we can do great… pic.twitter.com/DbycGvDcnW
सिंह ने लंदन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल लेनदेन के मामले में भारत के अलावा किसी अन्य देश में 20 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता नहीं है। पूरी दुनिया ने हमारे यूपीआई को मंजूरी दे दी है। यूपीआई के माध्यम से अब तक 130 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ है। उन्होंने चीन प्रमुख अखबार का हवाला देते हुए कहा कि हाल में ही एक लेख प्रकाशित हुआ था, जिसमें कहा गया था कि आर्थिक और रणनीतिक बदलावों के चलते भारत की अर्थव्यवस्था एक रणनीतिक ताकत बन गई है। भारत-चीन के रिश्ते सही नहीं है, लेकिन हम रिश्तों को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
भारतीय प्रवासियों ने किया स्वागत
राजधानी लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में भारतीय प्रवासियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए और राजनाथ सिंह का स्वागत किया गया। इंडिया हाउस में पारंपरिक नृत्यों से सिंह का स्वागत किया गया।
#WATCH | UK: Defence Minister Rajnath Singh attended a community reception at India house in London pic.twitter.com/ZdCkk8ZF9T
#WATCH | Members of Indian diaspora welcome Defence Minister Rajnath Singh by raising slogans 'Bharat Mata ki Jai and Vande Mataram', at the High Commission of India, London pic.twitter.com/HJ5MtQLPdx