{"_id":"62567359bdfd8d13af33a701","slug":"rajnath-singh-arrives-in-hawaii-to-visit-us-indo-pacific-command-hq-this-visit-is-important-for-the-defense-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"USINDOPACOM visit : राजनाथ सिंह पहुंचे हवाई, अमेरिका की भारत-प्रशांत कमान मुख्यालय का लेंगे जायजा, रक्षा क्षेत्र के लिए अहम है यह यात्रा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USINDOPACOM visit : राजनाथ सिंह पहुंचे हवाई, अमेरिका की भारत-प्रशांत कमान मुख्यालय का लेंगे जायजा, रक्षा क्षेत्र के लिए अहम है यह यात्रा
Wed, 13 Apr 2022 12:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, होनोलुलु
पीटीआई, होनोलुलु
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:23 PM IST
सार
वॉशिंगटन से होनोलुलु पहुंचने पर राजनाथ सिंह का यूएसइंडोपैकॉम के एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने अगवानी की।
विज्ञापन
एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने राजनाथ सिंह की अगवानी की
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी अमेरिका यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को हवाई पहुंचे। यहां वे होनोलुलु में स्थित अमेरिका की भारत-प्रशांत रक्षा कमान (USINDOPACOM) मुख्यालय का जायजा लेंगे। यह अमेरिकी सेना की एकीकृत कमान है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
वॉशिंगटन से होनोलुलु पहुंचने पर राजनाथ सिंह की यूएसइंडोपैकॉम के एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने अगवानी की। बुधवार को राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर इस दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संक्षिप्त यात्रा के दौरान वे प्रशांत क्षेत्र की अमेरिकी सेना के मुख्यालय व प्रशांत एयर फोर्स मुख्यालय जाएंगे। USINDOPACOM और भारतीय सेना के बीच व्यापक सहयोग का कार्यक्रम चलता है। इसमें सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रम व एक्सचेंज कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, यूएसइंडोपैकॉम अमेरिकी सेना एक एकीकृत कमान है, जो भारत-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा उठाती है। भारत प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागीरी को देखते हुए भारत, अमेरिका समेत कई देश चाहते हैं कि इस क्षेत्र में खुली व मुक्त आवाजाही सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
चीन लगभग समूचे विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है, जबकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी इसके कुछ हिस्सों का दावा करते हैं। इस बीच, चीन ने दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बना लिए हैं।
हवाई में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान रक्षा मंत्री सिंह प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वे विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ सोमवार को वाशिंगटन में भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचे थे। बाइडन प्रशासन के कार्यकाल में यह पहली वार्ता थी। इसमें अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने किया।