फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Railway Hassle of Getting Home from the Station Ends Now Book a Taxi Along with Your Train Ticket

Railway: स्टेशन से घर तक पहुंचने की झंझट खत्म,अब ट्रेन टिकट के साथ ही बुक कर सकेंगे टैक्सी, जानिए पूरा तरीका

Sat, 21 Mar 2026 05:29 PM IST
Sandhya Kumari डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Sat, 21 Mar 2026 05:29 PM IST
सार

रेल वन एक सुपर एप की तरह काम करता है। इस रेल मंत्री ने पिछले साल लांच किया था। लॉन्चिंग के बाद महज 8 महीने से भी कम समय में इस एप्लीकेशन को 2 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

विज्ञापन
Railway Hassle of Getting Home from the Station Ends Now Book a Taxi Along with Your Train Ticket
taxi cab car - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यात्रियों को स्टेशन पर उतरने के बाद आटो,टैक्सी खोजने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि रेलवे भारत टैक्सी के साथ समझौता करने जा रहा है। इसके तहत यात्री ट्रेन टिकट के साथ ही टैक्सी भी बुकिंग भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को जिस स्टेशन पर उतरना है वहां से आगे की यात्रा का विकल्प मिलेगा। इसमें भारत टैक्सी का विंडो होगा। जिससे स्टेशन पर ही यात्रियों को भारत टैक्सी मिल जाएगी। लेकिन इस सुविधा का फायदा उन्हीं यात्रियों को मिलेगा। जिनका टिकट कंफर्म है। इससे समय और मेहनत दोनों बचेंगे। इस सुविधा को देशभर में लागू करने की योजना है। लेकिन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह अभी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लागू की जाएगी। इसके बाद देश के अन्य स्टेशनों पर इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


दअरसल, रेल वन एक सुपर एप की तरह काम करता है। इस रेल मंत्री ने पिछले साल लांच किया था। लॉन्चिंग के बाद महज 8 महीने से भी कम समय में इस एप्लीकेशन को 2 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र द्वारा तैयार किया गया यह ऐप तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है और इससे प्रतिदिन करीब 6 लाख टिकट की बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के एक अधिकारी का कहना है, रेल वन ऐप को एकीकृत डिजिटल गेटवे के रूप में डिजाइन किया गया है। इससे आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन इंक्वायरी और पीएनआर स्टेटस जैसी सेवाओं को एक ही इंटरफेस में एकीकृत करता है। यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ऐप को भारत टैक्सी के साथ इंटीग्रेटेड किया जा रहा है। इस इंटीग्रेशन का उद्देश्य स्टेशन परिसर के बाहर अफरा तफरी को कम करना, पैसेंजर की यात्रा को सुविधाजनक बनाना और एक भरोसेमंद, पारदर्शी लास्ट माइल ट्रांसपोर्ट विकल्प देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed