फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rafale engine manufacturer Safran tells Defence Minister Rajnath singh Don't terrorise us on tax

राफेल का इंजन बनाने वाली कंपनी ने राजनाथ सिंह से कहा- हमें टैक्स नियमों से आतंकित न करें

Wed, 09 Oct 2019 09:49 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
Rafale engine manufacturer Safran tells Defence Minister Rajnath singh Don't terrorise us on tax
Defence Minister Rajnath singh at French multinational Safran - फोटो : Twitter
राफेल लड़ाकू जेट विमान का इंजन बनाने वाली कंपनी सफरान ने भारत की आयकर व्यवस्था पर चिंता जताई है। फ्रांस की इंजन विनिर्माण कंपनी सैफरन के सीईओ ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि भारत को अपने कर और सीमा शुल्क नियमों के जरिए हमे "आतंकित" नहीं करना चाहिए, बल्कि एक आकर्षक कारोबारी माहौल मुहैया कराना चाहिए। इसके साथ ही सफरान के सीईओ ने भारत में 15 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना का एलान किया। फ्रांस की कंपनी दशॉ ने भारत को मंगलवार को पहला राफेल विमान सौंप दिया। हालांकि राफेल की पहली खेप अगले साल मई में मिलेगी, क्योंकि भारत में इसे रखने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, "पेरिस के पास विलारो में सफरान के इंजन विनिर्माण सुविधा का दौरा किया। सफरान को इंजन बनाने की क्षमताओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने राफेल के लिए इंजन भी विकसित किया है।"

फ्रांस की बहुराष्ट्रीय कंपनी सैफरन ने रक्षा मंत्री सिंह को राजधानी पेरिस के नजदीक स्थित कंपनी के कारखाने में एक प्रस्तुतीकरण भी दिया। सैफरन राफेल जेट में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक एम88 इंजन बनाती है। 


हालांकि, सीईओ ने कहा कि वह भारत से कर ढांचे पर अधिक समर्थन की उम्मीद करते हैं।

सफरान एयरक्राफ्ट इंजंस के सीईओ ओलिवियर एंड्रीज ने कहा कि कंपनी की योजना भारत में प्रशिक्षण और रख-रखाव पर 15 करोड़ डॉलर का निवेश करने का है। एंड्रीज ने कहा, "लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत की कर और सीमा शुल्क प्रणाली आतंकित करने वाली नहीं हो।" 

इस पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपनी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। सिंह ने सैफरन को अगले साल फरवरी में लखनऊ में होने वाले ‘डेफएक्सपो’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। कंपनी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed