फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian company ammunition deal estonia defence minister resignation

भारतीय कंपनी की वजह गई एस्टोनियाई रक्षा मंत्री की कुर्सी?: 769 करोड़ का किया भुगतान, फिर भी आपूर्ति में देरी

Fri, 04 Sep 2026 05:21 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, टालिन।
एजेंसी, टालिन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Sep 2026 05:21 AM IST
सार

एस्टोनिया के रक्षा मंत्री हानो पेवकुर को यूक्रेन के लिए गोला-बारूद खरीद के 7 करोड़ यूरो के विवादित सौदे के बाद इस्तीफा देना पड़ा। इस सौदे में भारतीय कंपनी के स्वामित्व वाली फर्म शामिल थी। भुगतान के बावजूद आपूर्ति में देरी हुई और 2025 में मिले गोला-बारूद की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे। आखिर इस सौदे में ऐसा क्या हुआ कि मामला मंत्री के इस्तीफे तक पहुंच गया?  पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
indian company ammunition deal estonia defence minister resignation
एस्टोनिया के रक्षा मंत्री का इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूक्रेन के लिए 7 करोड़ यूरो (768.50 करोड़ रुपये से अधिक) के गोला-बारूद खरीद के विवादित सौदे के चलते एस्टोनिया के रक्षा मंत्री हानो पेवकुर को इस्तीफा देना पड़ा। सौदे में ऐसी कंपनी शामिल थी, जिसका स्वामित्व भारतीय कंपनी के पास है और जिसके पास इससे पहले गोला-बारूद बेचने का कोई अनुभव नहीं था। मजे की बात है कि तोप के गोले के लिए कंपनी को तीन बार भुगतान किया गया, लेकिन उत्पादन में दिक्कतों के कारण आपूर्ति में हर बार देरी हुई। जब 2025 में गोला-बारूद मिला भी, तो गुणवत्ता निम्नस्तर की निकली।
विज्ञापन


मामला वर्ष 2024 में एस्टोनिया के सेंटर फॉर डिफेंस इन्वेस्टमेंट्स और इटली में पंजीकृत डाटासेल एसआरएल के बीच हुए अनुबंधों से जुड़ा है। अगस्त 2024 में हुए पहले करार के तहत करीब 1.5 करोड़ यूरो अग्रिम दिए गए। इसके बाद दो और चरणों में कुल मिलाकर 7 करोड़ यूरो भुगतान हुआ। डाटासेल एसआरएल को उसी साल भारतीय कंपनी नेको डिफेंस म्यूनिशन्स ने खरीदा था।  एजेंसी'
विज्ञापन


नागपुर की है कंपनी
एस्टोनिया मामले में जिस नेको डिफेंस म्यूनिशन्स प्रा.लि. का नाम आया है वह नागपुर के जायसवाल परिवार की कंपनी है। यह सितंबर 2023 में बनी। इसके निदेशक आनंद जायसवाल व सिद्धार्थ जायसवाल हैं। जायसवाल ग्रुप स्टील, कास्टिंग व इंजीनियरिंग कारोबार के लिए जाना जाता है। आनंद कंपनी के चेयरमैन अरविंद जयसवाल के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस जंग पर भारत का रुख साफ: जयशंकर बोले- बातचीत और कूटनीति ही रास्ता; क्या निकलेगा शांति का रास्ता?

इस परिवार के सदस्य मनोज जायसवाल व रमेश जायसवाल यूपीए शासन में हुए कोयला घोटाले में लिप्त मिले थे। 2024 में सीबीआई की विशेष अदालत ने झारखंड में दोनों को गलत सूचना देने, फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर कोल ब्लॉक हथियाने का दोषी पाया था। इस फैसले को ऊपरी कोर्ट में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed