{"_id":"5deffb738ebc3e879f4a825b","slug":"racial-abuse-with-sikh-taxi-driver-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: भारतीय मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ हुआ नस्लीय दुर्व्यवहार
Wed, 11 Dec 2019 01:39 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राज्य वाशिंगटन में भारतीय मूल के एक सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। द बेलिंगहम हेराल्ड ने पुलिस के हवाले से कहा कि 5 दिसंबर को बेलिंगहम शहर में 22 वर्षीय ग्रिफिन लेवी सायरस ने अपने सिख उबर ड्राइवर के साथ मौखिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी क्लाउडिया मर्फी ने अखबार को बताया कि ‘सायरस ने सिख व्यक्ति का गला घोंटने के दौरान उसके रंग को लेकर भी नस्ली टिप्पणी कीं। सायरस ने व्यक्ति के भारत से होने और पगड़ी पहनने को लेकर भी टिप्पणियां की। ड्राइवर ने किसी तरह वाहन से निकल कर 911 पर मदद के लिए फोन किया, जिसके बाद घटनास्थल पर आई पुलिस ने सायरस को हिरासत में ले लिया। चालक की पहचान नहीं हो पाई है।’
विज्ञापन
बेलिंगहम पुलिस ने बताया कि अभियोजक यह निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हमलावर को घृणा अपराध के आरोपों का सामना करना चाहिए। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने उसके अपार्टमेंट के बरामदे में सायरस को गिरफ्तार कर लिया। बेलिंगहम पुलिस ने सायरस को 6 दिसंबर को लगभग नौ लाख की जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन