फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quran-burner Salwan Momika reported to have been found dead update news

Salwan Momika Died: स्टॉकहोम में कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका की मौत, रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा

Tue, 02 Apr 2024 12:28 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 02 Apr 2024 12:28 PM IST
सार

37 साल के सलवान मोमिका इराकी ईसाई शरणार्थी है। वह अप्रैल 2018 में स्वीडन आया था और अप्रैल 2021 में शरणार्थी का दर्जा मिला था। वह अपने फेसबुक पर खुद को नास्तिक और लेखक बताता था।

विज्ञापन
Quran-burner Salwan Momika reported to have been found dead update news
सलवान मोमिका की हुई मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलवान मोमिका जैसा व्यक्ति हर दिन पैदा नहीं होता है। एक इराकी सशस्त्र संगठन का नेता रहा मोमिका इस्लामिक विचारों और मान्यताओं का आलोचक था। पिछले साल कुरान जलाने के बाद दुनियाभर में उसने एक अलग पहचान बना ली थी। अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उसकी संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सलवान मोमिका वो शख्स था, जो स्वीडन में बार बार कुरान जला रहा था, जिसकी वजह से दुनिया भर में प्रदर्शन हो चुके हैं।
विज्ञापन


कौन हैं सलवान मोमिका?
37 साल का सलवान मोमिका इराकी ईसाई शरणार्थी है। वह अप्रैल 2018 में स्वीडन आया था और अप्रैल 2021 में शरणार्थी का दर्जा मिला था। वह अपने फेसबुक पर खुद को नास्तिक और लेखक बताता था। मोमिका ने साल 2023 में 28 जून को उस वक्त दुनिया को चौंका दिया, जब उन्होंने मुसलमानों की पवित्र पुस्तक कुरान की एक प्रति पर हमला किया और फिर उसे स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने जला दिया। उनके एक दोस्त ने इस पूरे दृश्य को फिल्माया था। कुरान को ईद-उल-अजहा के दिन जलाया था। इसकी वजह से पूरी दुनिया में उसकी आलोचना की गई थी। 
विज्ञापन


सलवान की मौत
एक रेडियो चैनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को बताया कि सलवान मोमिका की मौत हो चुकी है। हालांकि थोड़ी देर बाद एक और पोस्ट कर बताया कि इस खबर की पुष्टि होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जिस पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी गई थी, वह अब हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कहा गया कि इराकी शरणार्थी और इस्लामी आलोचक सलवान सबा मट्टी मोमिका नॉर्वे में मरा हुआ मिला। मोमिका स्वीडन में प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता था, जहां उसने सार्वजनिक रूप से कुरान को कई बार जलाया था।

ईरान से भागकर स्वीडन होते हुए नॉर्वे पहुंचा
सलवान मोमिका स्वीडन से नॉर्वे जाने के बाद से ही काफी चर्चा में था। उसे 2021 में स्वीडिश रेजिडेंसी परमिट दिया गया था। मोमिका शरण की तलाश में 2018 में इराक से बाहर चला गया था। इसके अलावा, पूर्व मुसलमानों के बीच भी सलवान मोमिका काफी चर्चित चेहरा बन गया था। आपको बता दें, कि इंटरनेट की मदद से पूर्व मुसलमानों के एक आंदोलन ने दुनिया भर में अपनी पकड़ बना ली है। सलवान मोमिका ने 27 मार्च को पोस्ट किया था, कि 'आज मैंने स्वीडन छोड़ दिया और अब नॉर्वे में अधिकारियों की सुरक्षा में हूं।'

जब जलाया था कुरान तब कब क्या हुआ?
28 जून-
मोमिका ने स्टॉकहोम की सेंट्रल मस्जिद के सामने दो स्वीडिश झंडे लहराए फिर उसका राष्ट्रीय गान गाया। इसके बाद उसने कुरान फाड़कर उसे आग में झोंक दिया।

29 जून- तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोवन ने इस घटना को लेकर स्वीडिन की निंदा की और कहा कि उनका देश इस तरह की भड़काने वाली कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेगा।


2 जुलाई- 57 इस्लामी देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून लागू करने और मिलजुलकर कदम उठाने की जरूरत है।स्वीडन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये इस्लामोफोबिया है।

3 जुलाई- पोप फ्रांसिस ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वो इससे गुस्से में है।

7 जुलाई- कुरान जलाए जाने की घटना के खिलाफ इस्लामाबाद, कराची और लाहौर में रैलियां की गईं।

11 जुलाई- मुस्लिम देशों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन में इसके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया।

12 जुलाई- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने नफरत और धर्मांधता के खिलाफ प्रस्ताव को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed