{"_id":"5c4b5911bdec2273a032500c","slug":"queen-elizabeth-made-a-call-for-common-agreement-in-the-case-of-brexit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक्जिट मामले में महारानी एलिजाबेथ ने किया आम सहमति का आह्वान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रेक्जिट मामले में महारानी एलिजाबेथ ने किया आम सहमति का आह्वान
Sat, 26 Jan 2019 12:14 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
महारानी एलिजाबेथ (फाइल फोटो)
ब्रेग्जिट मामले में अनिश्चितता के बीच महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर शुक्रवार आम सहमति का आह्वान किया। ब्रिटेन की महारानी ने हालांकि इस मुद्दे पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन सैंड्रिंघम वुमन इंस्टीट्यूट के शताब्दी समारोह में अपने भाषण में कहा, ‘धैर्य, मित्रता, मजबूत समुदाय पर फोकस और दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखने पर लगातार जोर देना आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना वर्षों पहले समूह की स्थापना के समय महत्वपूर्ण था। हां, हर पीढ़ी के सामने नई चुनौतियां भी होती हैं और साथ में नए अवसर भी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आज के युग में जब हम नए जवाब खोजते हैं, मैं आजमाए हुए तरीकों को प्राथमिकता देती हूं। जैसे कि एक-दूसरे के बारे में अच्छा बोलना, अलग-अलग विचारों का सम्मान करना, आम सहमति के लिए एक साथ आना, और बड़ी सोच को हमेशा ध्यान रखना।’ महारानी ने यह भी कहा कि ये तरीके समय सीमा से परे हैं और मैं इनकी सराहना करती हूं।
विज्ञापन