फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Queen Elizabeth II Funeral Today Know Full Schedule All Details

Queen Elizabeth: आम लोगों से कितना अलग ब्रिटिश महारानी का अंतिम संस्कार, क्या है कार्यक्रम और कौन होगा शामिल?

Mon, 19 Sep 2022 08:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 19 Sep 2022 08:49 AM IST
सार

ब्रिटेन का यह शाही आयोजन आमतौर पर नई और पुरानी प्रथाओं का मिला-जुला रूप रहे हैं, इस लिहाज से अबकी बार महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय का अंतिम संस्कार भी अपवाद नहीं होगा। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर इस बार राजपरिवार में होने जा रहा अंतिम संस्कार किस तरह से अलग होगा? सोमवार को पूरे दिन का कार्यक्रम क्या होगा? इसके अलावा  पूरे ब्रिटेन में इस दिन क्या-क्या होगा?

विज्ञापन
Britain Queen Elizabeth II Funeral Today Know Full Schedule All Details
महारानी एलिजाबेथ का सोमवार को होगा अंतिम संस्कार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। महारानी के उत्तराधिकारी और उनके बेटे किंग चार्ल्स-III की इच्छा के मुताबिक, महारानी के अंतिम संस्कार के बाद एक हफ्ते तक पूरे देश में सार्वजनिक शोक का एलान किया जाएगा। क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में अलग-अलग देशों के 500 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
विज्ञापन


ब्रिटेन का यह शाही आयोजन आमतौर पर नई और पुरानी प्रथाओं का मिला-जुला रूप रहे हैं, इस लिहाज से अबकी बार महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय का अंतिम संस्कार भी अपवाद नहीं होगा। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर इस बार राजपरिवार में होने जा रहा अंतिम संस्कार किस तरह से अलग होगा? सोमवार को पूरे दिन का कार्यक्रम क्या होगा? इसके अलावा  पूरे ब्रिटेन में इस दिन क्या-क्या होगा? आइये जानते हैं...
विज्ञापन

कहां होगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार?
वर्ष 1901 में 63 वर्षों के लंबे शासन के बाद महारानी विक्टोरिया के निधन के साथ ही राजपरिवार में अंतिम संस्कार के नियमों में परिवर्तन शुरू हुए। इसका मकसद राजशाही को और अधिक सार्वजनिक करना था। ऐसा शाही परिवार के प्रति अधिक लोकप्रियता को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया था, क्योंकि समाज अधिक लोकतांत्रिक होता जा रहा था।

इसी कड़ी में क्वीन एलिजाबेथ का राजकीय अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर ऐबी में होगा। उनका ताबूत चार दिन तक वेस्टमिंस्टर हॉल में ही रखा रहा था। वेस्टमिंस्टर ऐबी वही जगह है, जहां साल 1066 से ब्रिटिश राजघराने के सदस्यों की ताजपोशी हुई है। एडवर्ड-पंचम और एडवर्ड अष्टम को छोड़ दें सभी महाराज और महारानियों को यहीं ताज पहनाया गया और यहीं पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। महारानी एलिजाबेथ-II की ताजपोशी भी वेस्टमिंस्टर ऐबी में ही हुई थी और यह राजपरिवार में ताजपोशी का पहला कार्यक्रम था, जिसे पूरी दुनिया में प्रसारित किया गया था। 

 
विज्ञापन

वेस्टमिंस्टर ऐबी ब्रिटेन में 16 शाही शादियों का स्थान भी रह चुकी है। खुद ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ-II और प्रिंस फिलिप की 1947 में यहीं शादी हुई थी। इसके बाद प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी कैथरीन की शादी भी इसी जगह पर हुई। महारानी को जिस जगह दफनाया जाएगा, वह जगह होगी सेंट जॉर्ज चैपल षष्ठम चैपल, जिसे 1969 में बनाया गया था। उन्हें अपने माता-पिता जॉर्ज षष्ठम और महारानी एलिजाबेथ के पास ही दफनाया जाएगा। प्रिंस फिलिप के अवशेषों को भी बाद में यहीं लाया जाएगा। 

ब्रिटिश महारानी के अंतिम संस्कार में कौन-कौन हिस्सा लेगा?
ब्रिटिश महारानी के अंतिम संस्कार में भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो, श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ महारानी के अंतिम संस्कार का हिस्सा बनेंगे। इन सबके अलावा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सला वॉन डर लेयन, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन भी अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे। हालांकि, महारानी के अंतिम संस्कार में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं पहुंचेंगे।  

ब्रिटेन में सोमवार को क्या-क्या होगा?
महारानी के अंतिम संस्कार के दिन दो मिनट का मौन रखा जाएगा। राष्ट्रीय शोक दिवस मनाने का चलन फिर से शुरू होने से सार्वजनिक भागीदारी भी बढ़ेगी। इससे जहां बड़ी संख्या में दर्शक टेलीविजन पर अंतिम संस्कार समारोह को देख सकेंगे, वहीं लंदन में निकाले जाने वाले जुलूस मार्ग में लोग बड़ी संख्या में एकत्र होंगे। पूरे ब्रिटेन में कई रिटेलर्स भी व्यापार बंद रखेंगे, ताकि उनके कर्मचारी महारानी को श्रद्धांजलि दे सकें। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्को, सेन्सबरी, मॉरिसन्स, लिड्स, मैक्डोनाल्ड्स के अलावा कुछ और संस्थानों ने अपने आउटलेट्स बंद रखने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed