फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quad Summit Joe Biden said 15 years ago it was said that India and America will be closest in the world

क्वाड सम्मेलन: बाइडन बोले- 15 साल पहले ही कह दिया था दुनिया में सबसे करीब होंगे भारत और अमेरिका

Sat, 25 Sep 2021 05:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 Sep 2021 05:48 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के ओवल हाउस में मुलाकात के दौरान बाइडन कई बार बेहद अनौपचारिक अंदाज में बात करते हुए नजर आए। मोदी का स्वागत करने के बाद उन्हें बैठाते हुए बाइडन ने कहा कि वे उपराष्ट्रपति रहते हुए इस कुर्सी पर बैठते थे। इस पर अब आप बैठिये।

विज्ञापन
Quad Summit Joe Biden said 15 years ago it was said that India and America will be closest in the world
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात में दोनों नेताओं की गर्मजोशी खुलकर नजर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उपराष्ट्रपति रहते हुए भारत यात्रा करने की यादों को ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने 2006 में ही कह दिया था कि वर्ष 2020 तक भारत और अमेरिका दुनिया में सबसे करीबी देश होंगे।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के ओवल हाउस में मुलाकात के दौरान बाइडन कई बार बेहद अनौपचारिक अंदाज में बात करते हुए नजर आए। मोदी का स्वागत करने के बाद उन्हें बैठाते हुए बाइडन ने कहा कि वे उपराष्ट्रपति रहते हुए इस कुर्सी पर बैठते थे। इस पर अब आप बैठिये। साथ ही उन्होंने भारत के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को भी उत्साह के साथ याद किया।
विज्ञापन


बाइडन ने मोदी के स्वागत में किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनके स्वागत में ट्वीट करके मुलाकात के एजेंडे की चर्चा की। बाइडन ने ट्वीट में कहा, आज मैं व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी कर रहा हूं। मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने, स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने और कोविड-19 से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चीज से निपटने के लिए तत्पर हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


40 लाख भारतवंशी बना रहे अमेरिका को ताकतवर : मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 40 लाख भारतवंशी को ताकतवर बनाने में मदद कर रहे हैं। हमें दोनों देशों के लोगों का आपसी संपर्क बढ़ाना होगा। बाइडेन से 2014 और फिर 2016 में बातचीत का मौका मिला था। हम इस सदी के तीसरे दशक की शुरुआत में मिल रहे हैं। 

विदेशमंत्री और एनएसए थे प्रतिनिधिमंडल में
बाइडन के साथ द्विपक्षीय मुलाकात में मोदी के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला, अमेरिका में भारतीय राजदूत टीएस संधू, प्रधानमंत्री के संयुक्त सचिव आरजी श्रेष्ठ और निजी सचिव विवेक कुमार शामिल थे।

वैश्विक मसलों के हल के लिए साझेदारी पर जोर
व्हाइट हाउस में मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। पीएम मोदी ने आपसी हितों के साथ वैश्विक मसलों पर सहयोग पर भी जोर दिया तो बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान करने में भारत-अमेरिकी साझेदारी पर जोर दिया।

बाइडन ने याद किए भारत से रिश्ते

  • मुझे विश्वास है हमारे संबंध कई वैश्विक चुनौतियों के समाधान में मदद कर सकते हैं।
  • 2006 में मैंने कहा था कि 2020 तक भारत-अमेरिका सबसे करीबी देश होंगे।
  • बाइडेन ने अपनी मुंबई यात्रा को याद किया। उस समय वे अमेरिका के उप राष्ट्रपति थे।
  • मुंबई में मेरे रिश्तेदार हैं। मुझे मुंबई से बाइडेन उपनाम वाले व्यक्ति का पत्र मिला था।
  • दोनों देश के बीच संबंधों को मजबूत करने, स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने के साथ कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन तक हर चीज से निपटने के लिए तत्पर हूं।


संबंधों में बदलाव का दौर : मोदी

  • कोविड, जलवायु परिवर्तन और क्वाड जैसे मसलों पर आपसी सहयोग बढ़ा है।
  • महात्मा गांधी कहते थे कि हम इस ग्रह के ट्रस्टी हैं। यही भावना संबंध मजबूत करेगी।
  • भारत-अमेरिका के बीच व्यापार का अपना महत्व है। इस दशक में ट्रेड के क्षेत्र में हम एक-दूसरे को मदद कर सकते हैं।
  • कई ऐसी चीजों की भारत को जरूरत है, जो अमेरिका के पास हैं। बहुत सी चीजें भारत के पास हैं, जो अमेरिका के काम आ सकती हैं।
  • संबंधों में बदलाव हो रहा है। हम लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों के लिए हम समर्पित हैं।


दो बार पहले मिल चुके हैं बाइडन और मोदी : प्रधानमंत्री मोदी और बाइडन के बीच इससे पहले 2014 और 2016 में मुलाकात हुई थी, लेकिन तब बाइडन ओबामा प्रशासन में उपराष्ट्रपति थे। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों के बीच ये पहली व्यक्तिगत मुलाकात थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed