फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quad summit 2022 announced, to be held after Australian elections in May

Quad summit 2022: मई में हो सकती है क्वाड की बैठक, चीन पर नकेल कसने के लिए जुटेंगे दुनिया के दिग्गज

Sat, 22 Jan 2022 12:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Jan 2022 12:08 PM IST
सार

Quadrilateral Security Dialogue(Quad) : जापान के प्रधान मंत्री किशिदा फुमियो ने बताया कि इस बार की क्वाड सम्मेलन की बैठक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आम चुनाव के बाद यानी मई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है।

विज्ञापन
Quad summit 2022 announced, to be held after Australian elections in May
क्वाड लीडर - फोटो : PTI

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने वाली क्वाड शिखर सम्मेलन की बैठक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जापान के प्रधान मंत्री किशिदा फुमियो ने बताया कि इस बार की क्वाड सम्मेलन की बैठक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आम चुनाव के बाद यानी मई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि सभी के लिए सुविधाजनक तिथियों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही जापान द्वारा औपचारिक आमंत्रण भेजे जाएंगे। क्वाड विदेश मंत्रियों और शेरपाओं की एक बैठक में भी शिखर सम्मेलन का एजेंडा तय करने की संभावना है। इस बैठक में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के नेता भाग लेंगे।

विज्ञापन


चीन पर नकेल कसने के लिए जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज
रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और चीन के बढ़ते आधिपत्य का विरोध करना सुनिश्चित है। इसके अलावा इस बैठक में स्वतंत्र इंडो-पैसिफिक, कोरोना और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि पिछला क्वाड शिखर सम्मेलन 24 सितंबर, 2021 को वाशिंगटन में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


क्या है क्वाड सम्मेलन
द क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग(QUAD) की शुरुआता वर्ष 2007 में हुई थी। हालांकि इसकी शुरुआत वर्ष 2000-2005 में हो गई थी जब भारत ने दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में आई सुनामी के बाद मदद का हाथ बढ़ाया था। क्वाड में चार देश अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत शामिल हैं। मार्च में कोरोना वायरस को लेकर भी क्वाड की बैठक हुई है। इसमें पहली बार न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और वियतनाम भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed