QUAD: इस साल प्रत्यक्ष तौर पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे नेता, बाइडन ने शेयर की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल तरीके से ‘क्वाड’ के पहले सम्मेलन के बाद व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के नेता इस साल के आखिर में निजी तौर पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नेताओं में सहमति बनी कि इस साल के अंत से पहले वे प्रत्यक्ष तौर पर बैठक करेंगे।
वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्वाड ने क्वाड नेताओं की तस्वीर ट्वीट कर इसके महत्व की ओर इशारा करते हुए लिखा- अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया मुक्त और सुरक्षित हिंद-प्रशांत के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
US President Joe Biden tweets a picture from the First Quad Leaders’ Virtual Summit yesterday, and says, "...the United States, Japan, India and Australia are committed to working together to tackle the shared challenges we face and to secure a free and open Indo-Pacific region" pic.twitter.com/Ybqn4b7SPz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 12, 2021
‘क्वाड’ के डिजिटल तरीके से आयोजित शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने शिरकत की।
सुलिवन ने बताया कि ‘क्वाड’ के नेताओं ने दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में नौवहन की आजादी, उत्तरी कोरिया से जुड़े परमाणु मुद्दे, म्यांमा में तख्तापलट और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि चारों नेताओं ने चीन द्वारा पेश चुनौतियों पर भी चर्चा की और स्पष्ट कर दिया कि चीन के बारे में उन्हें कोई भ्रम नहीं है लेकिन आज मुख्य रूप से चीन पर चर्चा नहीं हुई।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 पर प्रमुखता से बात हुई ।