फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   QUAD Foreign Ministers Meeting: Today there will be discussion on increasing cooperation in open and free Indo-Pacific

QUAD Foreign Ministers Meeting : जयशंकर बोले- एशिया-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त और समावेशी बनाएंगे, क्वाड बना सक्षम संगठन

Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/केनबरा।
एजेंसी, नई दिल्ली/केनबरा। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
सार

बैठक में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और जापानी विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा भाग लेंगे। सभी नेता क्वाड के सकारात्मक और महत्वाकांक्षी एजेंडे पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
QUAD Foreign Ministers Meeting: Today there will be discussion on increasing cooperation in open and free Indo-Pacific
साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में शुक्रवार को चौथे क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में भारत, जापान, अमेरिका और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक में कहा कि चारों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं, अब क्वाड में भी हमारे रिश्ते मजबूत होना चाहिए। बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा कि हम ऐसा एजेंडा बना रहे हैं, जिससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला और समावेशी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा कि हमने कोविड महामारी से निपटने के प्रयासों की समीक्षा की और वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने का निर्णय किया। आज हम हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों व मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के दम पर क्ववाड का जीवंत व ठोस ढांचा बनाने पर सहमत हुए। 
विज्ञापन


बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और जापानी विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा शामिल हुए। मारिस पायने ने कहा, क्वाड गठबंधन में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ चारों देश एकजुट हैं। हम इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि के लिए मिलकर काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वाड ने बहुत अच्छा काम किया : जयशंकर
इससे पहले बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, 'सितंबर में ऑस्ट्रेलिया, जापान और हमारे देश के पीएम और राष्ट्रपति जो बाइडन ने सामूहिक रूप से हमें मार्गदर्शन दिया था। उन्होंने क्वाड के लिए एक विजन पेश किया। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम सब काम में जुटे हुए हैं। मुझे लगता है कि आज की बैठक हमें यह समीक्षा करने का अवसर देती है कि हमने उस पर कितनी प्रगति की है। मुझे लगता है कि क्वाड ने बहुत अच्छा काम किया है। हमारे द्विपक्षीय संबंध बहुत मजबूत रहे हैं। इसी आधार पर क्वाड में प्रगति होगी।' 

द्विपक्षीय मजबूत संबंधों का क्वाड को फायदा
इस मौके पर जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। उन्होंने कहा कि क्वाड में हमने काफी प्रगति की है। हमने इसमें काफी समय, ऊर्जा व ध्यान दिया है। हमने इसे ठोस व कार्रवाई करने लायक बनाया है। हमारी टीम ने इसके लिए काम किया, क्योंकि हमारे द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं। 

हिंद-प्रशांत की घटनाओं से तय होगा सदी का रुख : ब्लिंकेन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका व चिंताओं के बावजूद अमेरिका का ध्यान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने दीर्घकालिक हितों पर केंद्रित है। वे इस समय ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हैं।


ये चारो देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के क्वाड गठबंधन का हिस्सा हैं जिसे चीन के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव का मुकाबला करने के मकसद से बनाया गया था। ब्लिंकेन ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले सार्वजनिक संबोधन के दौरान कहा, दुनिया में अभी कुछ अन्य प्रकार की चीजें चल रही हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर संभावित हमला हमारे लिए एक चुनौती है। हम उस पर 24 घंटे सात दिन काम कर रहे हैं। लेकिन हमें पता है कि राष्ट्रपति किसी और से अधिक इस बात को समझते हैं कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जो कुछ भी घटेगा उससे इस शताब्दी का रुख तय होगा। ब्लिंकेन ने कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र विश्व में सबसे ज्यादा तेजी से विकास करने वाला क्षेत्र है जहां से पिछले पांच साल में वैश्विक अर्थव्यवस्था में हुई वृद्धि का दो तिहाई हिस्सा आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed