{"_id":"613ab2de8ebc3eb7806b5eb5","slug":"quad-countries-will-plan-a-strategy-on-afghanistan-by-sitting-face-to-face-in-washington","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन पर नजर: वॉशिंगटन में आमने-सामने बैठकर अफगानिस्तान पर रणनीति बनाएंगे क्वाड देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन पर नजर: वॉशिंगटन में आमने-सामने बैठकर अफगानिस्तान पर रणनीति बनाएंगे क्वाड देश
Fri, 10 Sep 2021 06:50 AM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:50 AM IST
सार
क्वाड देशों की वॉशिंगटन में 24 सितंबर को बैठक होनी है। इसे लेकर आखिरी तैयारियां चल रही हैं। इसमें पीएम मोदी शिरकत करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
QUAD leaders
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में नाटकीय घटनाक्रम और वहां चीन की बढ़ती भूमिका से चिंतित क्वाड देश 24 सितंबर को आमने-सामने बैठकर संयुक्त रणनीति बनाएंगे। वॉशिंगटन में होने वाली इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेने जाएंगे, जिसकी जल्द ही औपचारिक घोषणा होगी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है, मोदी क्वाड सम्मेलन में शिरकत करने के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इन दोनों ही बैठकों का अहम एजेंडा अफगानिस्तान और उसमें पाकिस्तान व चीन की भूमिका होगा।
विज्ञापन
दरअसल, अफगानिस्तान में चीन की बढ़ती भूमिका से क्वाड सदस्य देश अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साझा हित प्रभावित हो रहे हैं। अफगानिस्तान को लेकर चीन, रूस, ईरान और पाकिस्तान एक हो गए हैं। यहां तक कि ड्रैगन ने तो नई तालिबान सरकार को 3.1 करोड़ डॉलर के पैकेज का एलान भी कर दिया है। उसकी तालिबान से बढ़ती नजदीकी के बाद अमेरिका को अलकायदा और आईएस के फिर से मजबूत होने का डर सताने लगा है। वहीं, भारत को कश्मीर में आतंकवाद के नए दौर की शुरुआत होने की आशंका है।
विज्ञापन
अमेरिका-रूस को अपनी चिंताओं से अवगत करा चुका है भारत
इस बीच, भारत अमेरिका और रूस को अफगानिस्तान को लेकर अपनी चिंताओं से अगवत करा चुका है। इसे लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए प्रमुख और रूसी एनएसए के बीच विस्तृत बातचीत भी हुई है।
जापानी पीएम ने शुरू की तैयारियां
क्योडो न्यूज ने अमेरिकी और जापानी सूत्रों के हवाले से कहा है कि 24 सितंबर को वॉशिंगटन में होने वाली क्वाड बैठक की आखिरी तैयारियां चल रही हैं। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने इसमें हिस्सा लेने की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। निक्केई एशिया ने बताया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे के खिलाफ साझेदारी मजबूत करने के मकसद से सुगा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन फेस टू फेस बैठक करेंगे। सुगा बाइडन के साथ ताइवान जलडमरूमध्य में शांति-स्थिरता को लेकर भी बात करेंगे।