फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   quad countries will meet in Japan to counter China

चीन पर शिकंजा कसने की तैयारी, जापान में होगी क्वाड देशों की अहम बैठक  

Wed, 30 Sep 2020 02:05 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Amit Mandal Updated Wed, 30 Sep 2020 02:05 AM IST
सार

  • छह अक्तूबर को टोक्यो में मिलेंगे भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री
  • हिंद-प्रशांत में शांति व सुरक्षा बढ़ाने को तौर-तरीकों पर होगी बातचीत

विज्ञापन
quad countries will meet in Japan to counter China
Quad nations - फोटो : Twitter

विस्तार

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को घेरने के मकसद से चतुष्कोणीय गठबंधन देश (क्वाड) के विदेश मंत्री छह अक्तूबर को जापान के टोक्यो शहर में कूटनीतिक वार्ता करेंगे। क्वाड देशों में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। जापानी मीडिया ने विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के हवाले से यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


मोतेगी ने बताया कि इस बैठक में हिंद प्रशांत क्षेत्र के भीतर शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने के तौर-तरीकों पर बातचीत होगी। बैठक में भारत के एस. जयशंकर समेत अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और ऑस्ट्रेलिया के मारिज पायने भी शामिल होंगे। कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद से टोक्यो द्वारा आयोजित यह पहला मंत्री स्तरीय सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


जापान के विदेश मंत्री ने बताया, यह उचित समय पर है कि चार देशों के विदेश मंत्री, जो क्षेत्रीय मामलों में समान महत्वाकांक्षाओं को साझा करते हैं, विभिन्न चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे प्रत्येक समकक्ष से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। उन्होंने कहा, दुनिया में अब स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण का मूल्य बढ़ा है और क्वाड देश इसे साकार करने में बड़ा कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन का दबदबा कम करने की कोशिश
इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को देखते हुए अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सहयोग बढ़ाया है। इसमें कानून के शासन का पालन करने समेत समुद्र और आसमान में आवाजाही की स्वतंत्रता तथा विवादों का शांतिपूर्ण निपटारा शामिल है, ताकि चीन का क्षेत्र में बढ़ता दबदबा कम हो सके।


अमेरिका ने चीन में कंप्यूटर चिप निर्माताओं पर लगाए नए प्रतिबंध
अमेरिका ने चीन में कंप्यूटर चिप्स बनाने के लिए सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग इंटरनेशनल कॉरपोरेशन (एसएमआईसी) के निर्यात पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक ये प्रतिबंध चीनी सेना द्वारा इन चिपों के इस्तेमाल का खतरा बताते हुए अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने लगाए हैं। बता दें कि चीन चिप आयात के लिए अमेरिका पर निर्भर है और इस पर 300 अरब डॉलर खर्च करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed