फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Qatari Prince's Ex Wife, Fighting Custody Battle With Him, Found Dead At Home

Kasia Gallanio: कतर के राजकुमार की पूर्व पत्नी अपने रिसॉर्ट में मिली मृत, तीन बेटियों की कस्टडी को लेकर लड़ रही थीं कानूनी लड़ाई

Wed, 01 Jun 2022 07:36 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 01 Jun 2022 07:36 PM IST
सार

अब्देलअजीज बिन खलीफा अल थानी की तीसरी पत्नी कासिया गैलानियो अपनी तीन बेटियों की कस्टडी के लिए अपने पूर्व पति के साथ एक मुश्किल कानूनी लड़ाई लड़ रही थी।

विज्ञापन
Qatari Prince's Ex Wife, Fighting Custody Battle With Him, Found Dead At Home
Qatari Prince's Ex Wife Kasia Gallanio - फोटो : social media

विस्तार

कतर के राजकुमार की पूर्व पत्नी मार्बेला के स्पेनिश रिसॉर्ट में अपने घर पर मृत पाई गई, इंडिपेंडेंट ने बुधवार को सूचना दी। अरबपति अब्देलअजीज बिन खलीफा अल थानी की तीसरी पत्नी कासिया गैलानियो अपनी तीन बेटियों की कस्टडी के लिए अपने पूर्व पति के साथ एक मुश्किल कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं। इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गैलानियो की रविवार को एक संदिग्ध ड्रग ओवरडोज के बाद मौत हो गई। वह अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर 15 साल से कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं। द डेली बीस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, गैलानियो ने अपने पति, कतर के अमीर के चाचा को उन आरोपों के बाद छोड़ दिया जिसमें कहा गया था कि उनके पति ने उनकी तीन बेटियों में से एक का यौन शोषण किया था।  

विज्ञापन


45 वर्षीय गैलानियो ने 2004 में 73 वर्षीय अल-थानी से शादी की थी
जब वह मार्बेला में रहती थी तब तीनों बच्चे पेरिस में रहने वाले अपने पिता के साथ रहते थे। अल-थानी ने हमेशा आरोपों से इनकार किया है। लॉस एंजिल्स में पैदा हुई 45 वर्षीय गैलानियो ने 2004 में 73 वर्षीय अल-थानी से शादी की थी। कथित तौर पर अमीर को उखाड़ फेंकने की कोशिश के लिए शाही परिवार से निकाले जाने के बाद अल-थानी 1992 में पेरिस चले गए थे। फ्रांसीसी मीडिया ने बताया कि गैलानियो स्पेन में अकेले रहते हुए अवसाद और ड्रग्स और शराब की लत से जूझ रही थीं। उन्होंने हाल ही में अस्पताल में कई महीने बिताए थे और वह नर्वस ब्रेकडाउन से पीड़ित थीं।  
विज्ञापन


गैलानियो के बच्चों ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी मां कई दिनों से उनके फोन कॉल का जवाब नहीं दे रही हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके महल का दौरा किया था। पुलिस ने उनकी मौत के आसपास की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed