फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Qatar strongly condemns Iranian attack on Al Udeid Air Base

Al-Udeid Air Base Attack: US के ठिकाने पर ईरानी हमला, नाराज कतर बोला- पलटवार हमारा हक; भारतीय दूतावास सतर्क

Mon, 23 Jun 2025 11:24 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 11:24 PM IST
सार

ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने सोमवार को कतर में अमेरिकी एयरबेस अल उदीद पर मिसाइल हमला कर पलटवार किया। ईरान ने एयर बेस पर कम से छह मिसाइलें दागी हैं। जिसकी कतर ने कड़े शब्दों में निंदा की है। कतर का कहना है कि वह इस हमले के जवाब में उचित कार्रवाई का अधिकार रखता है। 

विज्ञापन
Qatar strongly condemns Iranian attack on Al Udeid Air Base
माजिद अल अंसारी, कतर के प्रधानमंत्री के सलाहकार और विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका द्वारा तीन परमाणु केंद्रों पर हमले का ईरान ने भी जवाब दे दिया है। ईरान ने सोमवार देर रात कतर में अमेरिकी एयरबेस अल उदीद पर मिसाइल हमला किया है। ईरान ने सरकारी टेलीविजन पर हमले की घोषणा करते हुए इसे अमेरिका की आक्रामकता के खिलाफ एक शक्तिशाली और कामयाब जवाब बताया। ईरान के इस हमले की कतर ने कड़ी निंदा की है। कतर के प्रधानमंत्री के सलाहकार और विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने कहा कि कतर इस हमले के जवाब में उचित कार्रवाई का अधिकार रखता है। 

विज्ञापन


पीएम के सलाहकार अंसारी ने ईरानी हमले के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'कतर ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड द्वारा अल-उदीद एयरबेस को निशाना बनाकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता है। हम इसे कतर की संप्रभुता, हवाई क्षेत्र, अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन मानते हैं। हम पुष्टि करते हैं कि कतर इस खुले हमले के जवाब में, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, जरूरी और उचित कार्रवाई करने का अधिकार रखता है।'
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: Iran-US: ईरान ने कतर के बाद इराक और सीरिया में भी दागी मिसाइलें, अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

कतर की वायु रक्षा ने ईरानी मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोका
अंसारी ने आगे कहा कि कतर की वायु रक्षा ने ईरानी मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर एयर बेस को पहले ही खाली कर दिया गया था। अंसारी ने चेतावनी दी कि इस तरह की आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों के जारी रहने से क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता कमजोर हो जाएगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने और वार्ता की मेज और संवाद पर गंभीरता से लौटने का आह्वान करते हैं।
 
शांति सुनिश्चित करने के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका
अंसारी ने आगे कहा कि कतर क्षेत्र में इस्राइल के बढ़ते खतरे के खिलाफ चेतावनी देने वाले पहले देशों में से एक था। हमने लगातार कूटनीतिक समाधानों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है और अच्छे पड़ोसी होने और तनाव को बढ़ने से बचने के महत्व पर जोर दिया है। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि मौजूदा संकटों को दूर करने और क्षेत्र की सुरक्षा और इसके लोगों की शांति सुनिश्चित करने के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका है।

ये भी पढ़ें: ईरान के परमाणु ठिकानों पर खतरा: अमेरिका के हमले का क्या असर, क्यों इस एक केंद्र को US ने छुआ भी नहीं? जानें

देश की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बल सतर्क
इस बीच, कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सशस्त्र बल पूरी तरह सतर्क हैं और देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं। एहतियात उपायों के कारण इस घटना में कोई मौत या चोट की पुष्टि नहीं हुई है। मंत्रालय ने नागरिकों को अपडेट के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की सलाह दी। 


देश में हालात पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें लोग: आंतरिक मंत्रालय
इस बीच, कतर के आंतरिक मंत्रालय ने हमले के बाद कहा कि देश में हालात पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। बयान में कहा गया, 'मंत्रालय, संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक जीवन की सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार और सतर्क है।'

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
कतर में भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय के लिए एडवाइजरी जारी की। दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'कतर में भारतीय समुदाय को यह ध्यान रखना चाहिए कि कतर के आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश में सुरक्षा स्थिति स्थिर है। चिंता का कोई कारण नहीं है। कृप्या स्थानीय अधिकारियों की सलाह और मार्गदर्शन का पालन करें। हमारा दूतावास कल अपनी सेवाओं के लिए हमेशा की तरह खुला रहेगा।'
 


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed