{"_id":"69427b22b1ac9cf16107f564","slug":"qatar-again-jails-naval-veteran-purnendu-tiwary-family-seeks-pm-modi-eam-jaishankar-intervention-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Qatar: कतर ने नौसेना के पूर्व अधिकारी पुर्णेंदु तिवारी को जेल भेजा, परिवार ने PM मोदी से की हस्तक्षेप की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Qatar: कतर ने नौसेना के पूर्व अधिकारी पुर्णेंदु तिवारी को जेल भेजा, परिवार ने PM मोदी से की हस्तक्षेप की मांग
Wed, 17 Dec 2025 03:13 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:13 PM IST
सार
Qatar: कतर में नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसके बाद उनके परिवार ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की गुहार लगाई है। तिवारी 2022 में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसैना के आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिनमें से सात को माफी मिलने के बाद भारत लौटने की अनुमति मिली थी।
विज्ञापन
जेल में बंद कैदी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कतर के अधिकारियों ने नौसेना के पूर्व कमांडर पुर्णेंदु तिवारी को एक बार फिर गिरफ्तार किया है। उनके परिवार ने दावा किया कि इस महीने की शुरुआत में उन्हें हिरासत में लिया गया है और छह दिसंबर को जेल भेज दिया गया। अब उनके परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से दखल कर उनकी रिहाई सुनिश्चित कराने की अपील की है।
पुर्णेंदु तिवारी भारतीय नौसेना के उन आठ पूर्व अधिकारियों में शामिल थे, जिन्हें 16 अगस्त 2022 को कतर में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। कूटनीतिक प्रयासों के बाद कतर सरकार ने उनमें से सात को माफी दे दी थी और वे पिछले साल फरवरी में भारत लौट आए थे। हालांकि, एक अलग कानूनी मामले के चलते पुर्णेंदु तिवारी भारत नहीं लौट सके। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, पुर्णेंदु तिवारी एक अलग वित्तीय जांच का सामना कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Bondi Beach Attack: संदिग्ध बंदूकधारी पर हत्या के 15 मामले दर्ज, सिडनी पुलिस ने 59 वारदातों में बनाया आरोपी
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कतर के अमीर के सामने उठाया था मामला
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ भारत यात्रा के दौरान यह मामला उठाया था। उन्होंने कतर में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की भी सराहना की थी और दोनों देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक संबंधों का जिक्र किया था। फिलहाल तिवारी जेल में हैं और पिछले कुछ दिनों में वह अपने परिवार से केवल दो बार ही बात कर पाए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन