{"_id":"686e216f164ae1825a025528","slug":"putin-zelensky-war-russia-fired-728-drones-13-missiles-ukraine-army-called-biggest-attack-so-far-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस ने दागे 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें, यूक्रेनी सेना ने बताया अब तक का सबसे बड़ा हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रूस ने दागे 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें, यूक्रेनी सेना ने बताया अब तक का सबसे बड़ा हमला
Wed, 09 Jul 2025 02:05 PM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:05 PM IST
सार
रूस ने यूक्रेन पर एक ही रात में रिकॉर्ड 728 ड्रोनों और 13 मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायुसेना ने 296 ड्रोनों और सात मिसाइलों को मार गिराया जबकि 415 ड्रोन रडार से गायब हो गए या जैम कर दिए गए। हमला वोलिन और लुत्स्क जैसे पश्चिमी इलाकों में हुआ।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन जंग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन पर रूस ने मंगलवार रात को रिकॉर्ड 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन की वायुसेना ने इस हमले को अब तक का सबसे बड़ा हमला करार दिया है। इन ड्रोनों में ईरान निर्मित ‘शहीद’ ड्रोन और कई डिकॉय ड्रोन शामिल थे। हमले का मुख्य निशाना यूक्रेन का पश्चिमी वोलिन क्षेत्र और उसकी राजधानी लुत्स्क रहा, जो पोलैंड और बेलारूस की सीमा से सटा हुआ है।
यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि उसने 296 ड्रोनों और सात मिसाइलों को मार गिराया। बाकी 415 ड्रोन या तो रडार से गायब हो गए या फिर इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग तकनीक से निष्क्रिय कर दिए गए। यह हमला रातभर चला और इसका असर कई इलाकों में बिजली सप्लाई और संचार नेटवर्क पर पड़ा। इससे नागरिकों में दहशत फैल गई।
वोलिन और लुत्स्क को बनाया निशाना
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस द्वारा किए गए हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों में देश का उत्तर-पश्चिमी शहर लुत्स्क सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यह शहर पोलैंड और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है और यहां यूक्रेनी सेना के एयरबेस भी मौजूद हैं, जहां से कार्गो प्लेन और फाइटर जेट्स नियमित रूप से उड़ान भरते हैं।
विज्ञापन
जेलेंस्की के मुताबिक, रूस का ये हमला पश्चिमी क्षेत्र की आपूर्ति लाइनों को निशाना बनाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी इंटरसेप्टर ड्रोन्स अब रूस के शाहेद ड्रोन्स को प्रभावी तरीके से रोक रहे हैं और देश में घरेलू एंटी-एयरक्राफ्ट ड्रोन्स का उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें- फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी को लेकर कैमरे पर झूठ बोल गईं पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी
रूसी रणनीति में बदलाव के संकेत
सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में ड्रोनों का इस्तेमाल यह दिखाता है कि रूस अब पारंपरिक मिसाइलों की जगह ड्रोनों पर ज्यादा भरोसा कर रहा है। इससे लागत कम होती है और रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है। साथ ही डिकॉय ड्रोन से यूक्रेन की एयर डिफेंस को भ्रमित करने की कोशिश भी की गई।
यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई और चेतावनी
यूक्रेन के रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि वे इन हमलों का जवाब देंगे और रूस की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए और मजबूत कदम उठाएंगे। यूक्रेन ने फिर से पश्चिमी देशों से और अधिक एयर डिफेंस सिस्टम की मांग की है, खासतौर पर अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम की।
ये भी पढ़ें- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भी दावा- ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका
नागरिकों में बढ़ती चिंता और वैश्विक प्रतिक्रिया
इस हमले के बाद यूक्रेन में आम नागरिकों के बीच डर का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि रूस को नागरिक इलाकों पर हमला करने से बचना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना चाहिए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन