फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US secretary of state marco rubio said Trump prevented war between India Pakistan

US: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भी दावा- ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका

Wed, 09 Jul 2025 09:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 09 Jul 2025 09:24 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद अब अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी एक बयान में कहा है कि ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका। एक दिन पहले ही ट्रंप ने अपने इस दावे को फिर से दोहराया था। 

विज्ञापन
US secretary of state marco rubio said Trump prevented war between India Pakistan
मार्को रुबियो - फोटो : एक्स/मार्को रूबियो

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया। हालांकि भारत सरकार ट्रंप के दावे को खारिज कर चुकी है और भारत का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम की पहल हुई। हालांकि भारत द्वारा ट्रंप के दावे को खारिज किए जाने के बावजूद ट्रंप कई बार कह भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाने का श्रेय ले चुके हैं। अब अमेरिका के विदेश मंत्री ने भी यही दावा किया है। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या कहा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा है कि 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका। मंगलवार को व्हाइट हाउस में कैबिनेट की बैठक में ट्रंप की मौजूदगी में रुबियो ने कहा, 'मैं यहां एक सूची देख रहा हूं। जिसमें आपके (राष्ट्रपति ट्रंप) नेतृत्व में, हमने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका और समाप्त किया। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और रवांडा के बीच शांति समझौता कराया।  12-दिवसीय युद्ध जो एक अमेरिकी ऑपरेशन के साथ समाप्त हुआ, जिसे दुनिया में सिर्फ हम ही कर सकते थे। उम्मीद है कि जल्द ही अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच शांति समझौता हो जाएगा। पूरे मध्य पूर्व और इसके बुनियादी ढांचे में अब सीरिया और लेबनान के कारण बदलाव की संभावना है। यह आपके नेतृत्व का सबूत है।' 
विज्ञापन


ट्रंप ने फिर दोहराया दावा
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था। ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय रात्रिभोज से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमने भारत और पाकिस्तान, सर्बिया, कोसोवो, रवांडा और कांगो और कई अन्य देशों के साथ के साथ काम किया है, जो लड़ने वाले थे, और यह सब पिछले तीन सप्ताहों में हुआ है। हमने बहुत सारी लड़ाइयां रोकी हैं। मुझे लगता है कि सबसे बड़ी लड़ाई भारत और पाकिस्तान की थी। हम भारत के साथ काम कर रहे हैं। हम पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं। हमने कहा कि अगर आप लड़ने जा रहे हैं तो हम आपके साथ व्यापार नहीं करेंगे। वे दोनों परमाणु शक्ति संपन्न हैं। और मुझे लगता है कि इसे रोकना बहुत महत्वपूर्ण था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Brazil Highest Civilian Award: पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान; राष्ट्रपति सिल्वा ने किया सम्मानित

अमेरिकी विदेश विभाग का बयान
राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराने के दावों और इस पर भारतीय सरकार के रुख पर अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, 'बहुत सारी टिप्पणियां अपने आप में ही सब कुछ बयां कर देती हैं। आधुनिक दुनिया के लिए यह एक अच्छी खबर है कि लोग देख सकते हैं कि वास्तव में क्या हुआ। यह जानने के लिए आपको किसी टिप्पणी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। दुनिया हमारे सामने वास्तविक समय में बड़ी स्क्रीन और छोटी स्क्रीन पर चल रही है। हर किसी की अपनी राय होगी। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी पाकिस्तान और भारत के साथ बातचीत में भी शामिल थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed