{"_id":"62598d399b22573c107d8b6d","slug":"purana-pakistan-jemima-hits-back-at-pml-n-for-planning-protest-outside-her-london-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना पाकिस्तान: लंदन पहुंची सियासतदानों की लड़ाई, इमरान की पूर्व पत्नी जेमिमा का नवाज की पार्टी पर पलटवार ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पुराना पाकिस्तान: लंदन पहुंची सियासतदानों की लड़ाई, इमरान की पूर्व पत्नी जेमिमा का नवाज की पार्टी पर पलटवार
Fri, 15 Apr 2022 08:50 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 15 Apr 2022 08:50 PM IST
सार
जेमिमा ने हैशटैग #PuranaPakistan (पुराना पाकिस्तान) के साथ नवाज की पार्टी को निशाने पर लिया। वहीं, पीएमएल-एन नेता ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए इमरान कोजिम्मेदार ठहराते हुए जेमिमा को जवाब दिया।
विज्ञापन
जेमिमा गोल्डस्मिथ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने शुक्रवार को पीएमएल-एन पर पलटवार किया। नवाज की पार्टी ने घोषणा की है कि वह पीटीआई सरकार के निष्कासन के बाद जेमिमा के लंदन आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। गुरुवार को पीएमएल-एन के नेता आबिद शेर अली ने ट्विटर पर कहा था कि जेमिमा के लंदन स्थित घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने उनके पूरे पते वाली एक तस्वीर भी साझा की थी और पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
जेमिमा ने किया ऐसा पलटवार
जेमिमा ने अली को जवाब देते हुए कहा, मेरे घर के बाहर विरोध प्रदर्शन, मेरे बच्चों को निशाना बनाना, सोशल मीडिया पर यहूदी-विरोधी दुर्व्यवहार...यह लगभग 90 के दशक के लाहौर में मेरी वापसी है। उन्होंने हैशटैग #PuranaPakistan (पुराना पाकिस्तान) भी ट्वीट किया। अली ने इस विरोध प्रदर्शन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए जेमिमा को जवाब दिया। उन्होंने कहा, इमरान ने अपने राजनीतिक विरोधियों के घरों के बाहर हमलों और विरोध का आदेश दिया है। वह नफरत, होमोफोबिया और आतंकवाद को उकसाते हैं। पीएमएल-एन नेता ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण और अहिंसक होगा।
विज्ञापन
हामिद मीर ने दी नसीहत
पत्रकार हामिद मीर भी इस बहस में शामिल हुए, जिसमें पीटीआई और पीएमएल-एन दोनों के लिए सलाह शामिल थी। मीर ने कहा, पीटीआई को लंदन में (नवाज शरीफ) के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन बंद करना चाहिए और पीएमएल-एन को (जेमिमा) के घर के बाहर ऐसा नहीं करना चाहिए। कांच के घरों में रहने वालों को दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि, जेमिमा ने स्पष्ट किया कि वह और उनके बच्चे पाकिस्तानी राजनीति में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ कहना चाहती हूं कि मेरा पाकिस्तानी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और न ही मेरे बच्चों का। उनका इन बातों से कोई वास्ता नहीं है और वे सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं।