{"_id":"5c726e89bdec2273ac45f43f","slug":"pulwama-is-not-mumbai-former-pak-diplomats-warned-their-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के पूर्व राजनयिकों ने इमरान सरकार को चेताया, कहा- पुलवामा को मुंबई हमला न समझे तैयार रहें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक के पूर्व राजनयिकों ने इमरान सरकार को चेताया, कहा- पुलवामा को मुंबई हमला न समझे तैयार रहें
Sun, 24 Feb 2019 04:11 PM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 24 Feb 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुये पाकिस्तान के तीन पूर्व विदेश सचिवों ने अपनी सरकार को आगाह किया है कि वह भारत की किसी आक्रामक कार्रवाई से निपटने के लिए तैयारी करके रखे और संकट को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कूटनीति की मदद ले।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की साजिश पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी। इस बर्बर घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सुरक्षा बलों को इसका बदला लेने के लिए खुली छूट दे दी गई है।
विज्ञापन
डॉन समाचारपत्र में प्रकाशित एक संयुक्त लेख में तीन पूर्व विदेश सचिव रियाज हुसैन खोखर, रियाज मोहम्मद खान और इनामुल हक ने दोनों देशों की मीडिया, राजनीतिक नेतृत्व, खुफिया संस्थानों और लोगों की राय बनाने वालों से अपील करते हुये कहा है कि वे अशांत वातावरण में कुछ संतुलन बनाने के उपाय करने और संयम बरतने की जिम्मेदारी दिखाएं।
विज्ञापन
ए टाइम फॉर रीस्ट्रेंट नाम से छपे इस लेख में कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव खतरनाक स्तर पर है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सेना को पुलवामा का बदला लेने के लिए खुली छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि पुलवामा मुंबई नहीं है क्योंकि एक स्थानीय किस्म की कार्रवाई हो सकती है। मुंबई में भारत ने संयम बरता था। उस के विपरीत अब नयी दिल्ली ने युद्ध का नगाड़ा बजा दिया है। उन्होंने लिखा, सर्वप्रथम, पाकिस्तान को बिना कुछ उकसावा किए किसी संभावित आक्रामक कार्रवाई को नाकाम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। तैयारी खुद ही तनाव में किसी इजाफे को नाकाम कर देगी।
(इनपुट-भाषा)