{"_id":"65aadd314c1d5b28090237d6","slug":"puerto-rico-bound-atlas-air-cargo-flight-made-emergency-landing-in-miami-after-engine-failure-world-news-hindi-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atlas Air: प्यूर्टो रिको जा रहे कार्गो विमान के इंजन में लगी आग, मियामी में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Atlas Air: प्यूर्टो रिको जा रहे कार्गो विमान के इंजन में लगी आग, मियामी में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Sat, 20 Jan 2024 02:06 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी (अमेरिका)

Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:06 AM IST
सार
अमेरिका के मियामी से प्यूर्टो रिको जा रहे एटलस एयर के एक कार्गो विमान के इंजन में आग लग गई। इसके बाद मियामी एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
Atlas Air flight engine failure
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका के मियामी से प्यूर्टो रिको जा रहे एटलस एयर के एक कार्गो विमान के इंजन में आग लग गई। इसके बाद मियामी एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया कि मियामी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान 14 मिनट तक हवा में रहा। एयर ट्रैफिक रिकॉर्डिंग के अनुसार, उड़ान के लगभग तीन मिनट बाद यह घटना हुई। इसके बाद चालक दल ने इंजन में आग लगने की सूचना दी और एयरपोर्ट पर वापस आने का अनुरोध किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के संबंध में एफएए की रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान का नंबर-2 इंजन फेल हो गया था, जो बोइंग 747 विमान के बाएं पंख में इनबोर्ड इंजन होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान की जांच में नंबर-2 इंजन के ऊपर एक छेद पाया गया।
यह घटना स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात करीब 10:40 बजे हुई और इंजन में आग लगने के बाद विमान से चिंगारी निकलती दिखाई दी। मियामी के केंडल में अपने घर के पास टहल रही एक महिला ने जब ऊपर देखा, तो उसे विमान से आग और चिंगारी निकलती दिखाई दी। महिला ने बताया कि यह बहुत भयावह था। उसे लगा कि विमान नीचे गिर रहा है।
विज्ञापन
चालक दल ने कराई विमान की सुरक्षित लैंडिंग
हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि विमान में किसी समस्या के कारण या किसी बाहरी चीज के टकराने के कारण चिंगारी निकली। एटलस एयर ने कहा कि घटना के बाद चालक दल ने सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया और रात करीब 11 बजे विमान को सुरक्षित मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतारा गया। एयरलाइंस ने कहा कि वह घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करेगी। एफएए ने भी जांच कने की बात कही है। एफएए के अनुसार, कार्गो विमान 2015 में निर्मित बोइंग 747-8 है।